ePaper

Palak Paneer Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ डिफरेंट खाने के लिए ट्राई करें पालक पनीर चीला, फटाफट नोट करें रेसिपी

Updated at : 28 Dec 2025 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Homemade Palak Paneer Chilla Recipe in Hindi

पालक पनीर चीला रेसिपी (Image-Gemini)

Palak Paneer Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ अलग खाने के लिए झटपट बनने वाला पालक पनीर चीला बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है.

विज्ञापन

Palak Paneer Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में आप हर दिन कुछ न कुछ बनाते होंगे लेकिन कई बार एक ही चीजें खाकर घर वाले बोल हो जाते होंगे. ऐसे में उनका मन कुछ अलग खाने का करने पर पालक पनीर चीला को ट्राई कर सकते हैं. इस स्वादिष्ट पालक पनीर चीला को बनाने में समय बहुत कम लगता है और यह हेल्दी भी बहुत होता है. अब आपको बताते हैं पालक पनीर चीला बनाने की आसान रेसिपी.

पालक पनीर चीला बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन – 2 कप
  • मूंग की दाल – 2 कप (भिगो कर रखी हुई)
  • पालक – मात्रा के अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच  
  • पनीर – 100 ग्राम
  • चाट मसाला – थोड़ी
  • गरम मसाला – चुटकी भर
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल

इसे भी पढ़ें: Chilla Recipe Ideas: अब नाश्ते की टेंशन नहीं, ट्राई करें ये झटपट और आसान चीला आइडियाज

पालक पनीर चीला बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए पहले मूंग की दाल को रात भर भिगोकर रख लें.
  • इसके बाद आप सुबह इस मूंग दाल को पीसकर पेस्ट तैयार करें और पालक को भी पानी में उबाल लें.
  • फिर आप एक बड़े बाउल में बेसन लें और साथ ही मूंग दाल के पेस्ट को इसमें अच्छे से मिला लें.
  • अब आप पालक के उबले पत्तों को पीसकर पेस्ट तैयार करें.  
  • इस पालक के पेस्ट को भी मूंग दाल के पेस्ट में मिक्स कर लें और अंत में इसमें नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें.
  • अब आप पनीर को अच्छी तरह मैश कर लें और इसमें चाट मसाला और लाल मिर्च डालकर मिला लें.
  • इसके बाद आप स्वाद के अनुसार नमक डाल दें और बस आपका पेस्ट तैयार हो चुका है.
  • अब आप नॉनस्टिक तवे को गर्म करके पालक और मूंग की दाल के पेस्ट को डालकर फैला लें.
  • इसे दोनों तरफ पलट कर पका लें और उसके बाद पनीर के मिक्चर को ऊपर डालें और रोल करें.
  • लीजिए अब आपका पालक पनीर चीला बन कर तैयार हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: Rice Flour Chilla: चावल के आटे से बनाएं टेस्टी चीला, नाश्ते में बन जाएगा सबका फेवरेट

इसे भी पढ़ें: Tamatar-Pyaz Ka Chilla: बिजी मॉर्निंग के लिए परफेक्ट रेसिपी, झटपट रेडी करें टमाटर-प्याज का चीला 

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola