Chilla Recipe Ideas: अब नाश्ते की टेंशन नहीं, ट्राई करें ये झटपट और आसान चीला आइडियाज

chilla recipe ideas ( AI image)
Chilla Recipe Ideas: अगर आप भी सुबह के नाश्ते को लेकर टेंशन में रहते हैं तो आप ये चीला आइडियाज की मदद ले सकते हैं. ये आसानी से बन जाते हैं और इनका टेस्ट भी लाजवाब होता है. ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी आप इन रेसिपी को जरूर बनाएं.
Chilla Recipe Ideas: चीला एक ऐसी डिश है जिसको आप आसानी से बना सकते हैं. अगर आप कुकिंग में नए हैं हैं तो आप इसे जरूर ट्राई करें. ये एक ऐसी डिश है जो सुबह की भागदौड़ में आप बना सकते हैं. ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. चीला की सबसे खास बात ये है कि इसे कई चीजों से आप बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ चीला आइडियाज.
सिंपल बेसन चीला

बेसन चीला एक आसान चीला रेसिपी है. इसमें आप बेसन के घोल में नमक और कुछ मसाले डालकर बना सकते हैं. आप चाहे तो इसमें पसंद कि सब्जियों को भी डाल सकते हैं.
हरी मूंग से बनाएं चीला

आप हरी मूंग से भी चीला बना सकते हैं. मूंग को पानी में भिगो दें. फिर इसे पीस लें. इसमें आप अदरक और नमक को डालकर एक घोल को तैयार करें. इससे आप चीला को बनाएं. ये पोषक तत्व से भरपूर एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन है.
सूजी चीला

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप सूजी से चीला बना लें. आप इसमें पसंद की सब्जियों को डालें और इसे नाश्ते में एंजॉय करें. इसको आप चटनी या अचार के साथ सर्व करें.
लौकी चीला

लौकी की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो आप लौकी चीला को जरूर ट्राई करें. ये टेस्टी है और आसानी से तैयार हो जाता है.
यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक
आटा का चीला

आप गेंहू के आटे से भी चीला बना सकते हैं. आप इससे नमकीन और मीठा दोनों तरह की रेसिपी बना सकते हैं. आटा से बना मीठा चीला खाने में बच्चों को भी बहुत पसंद आता है. आप इससे नमकीन चीला भी बना सकते हैं. इसमें आप मनपसंद की सब्जियों को भी डालें.

यह भी पढ़ें- Meetha Chilla Recipe: क्या आपने कभी ट्राई किया है मीठा चीला? झटपट से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी
यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह-सुबह झटपट बनाएं आसान रेसिपी, आटे से तैयार करें स्वादिष्ट चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










