Holi Colour Meaning: होली के हर रंग का खास होता है मतलब, जानें किसे कौन सा रंग लगाना सही

Holi Fashion Tips
Holi Colour Meaning: अगर आप होली के दिन किसी को भी कोई सा भी रंग लगा देते हैं तो ऐसे में आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर होली के अलग-अलग रंगों का अर्थ क्या होता है और आपको किस रंग का इस्तेमाल किसपर करना चाहिए.
Holi Colour Meaning: कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार आने वाला है. ऐसे में मार्केट में अभी से ही बाजार सजने लगे हैं और कई तरह के नये-नये प्रोडक्ट्स भी आ चुके हैं. होली के दिन अगर किसी चीज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है तो वह है रंगों का. इस दिन आपको बाजार में दर्जनों रंग देखने को मिलते हैं और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को लगाने के लिए अलग-अलग रंग खरीदकर ले आते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जो इन रंगों को लाकर बिना सोचे किसी को भी कोई सा भी रंग लगा देते हैं तो आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए. होली के हर रंग का अपना खास अर्थ होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर होली के किस रंग का क्या अर्थ होता है और आपको कौन से रंग को किसपर लगाना चाहिए. तो चलिए जानते है विस्तार से.
गुलाबी रंग
होली के दिन अगर आप गुलाबी रंग का अर्थ होता है स्नेह, दयालुता और दोस्ती. इस रंग को आप अपने सबसे करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को लगा सकते हैं. अगर कोई आपसे स्नेह रखता है और आपकी देखभाल करता है तो आप उसे गुलाबी रंग लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: मां की इन गलतियों की वजह से शिशुओं को हो सकता है इंफेक्शन, जितनी जल्दी हो सुधारें
लाल रंग
अगर आप होली के दिन लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह साहस, ऊर्जा और प्यार को दर्शाता है. यह आपके दृढ निश्चय और शक्ति को भी दर्शाता है. लाल रंग को आप अपने प्रेमी, जीवनसाथी या फिर सबसे करीबी दोस्त पर लगा सकते हैं.
पीला रंग
अगर आप होली के दिन पीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह ज्ञान और प्रसन्नता को दर्शाता है. केवल यहीं नहीं, पीला रंग शांति, सुख और मेंटल ग्रोथ का भी प्रतीक है. आप इस रंग का इस्तेमाल अपने गुरु, शिक्षक या फिर घर के किसी बुजुर्ग को लगा सकते हैं. आप उन लोगों को भी पीला रंग लगा सकते हैं जिनसे आपने कुछ सीखा है.
ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या होता है जब आप नियमित तौर पर करते हैं हरे इलायची का सेवन?
नीला रंग
नीले रंग को हमेशा से शांति, विशालता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इसका इस्तेमाल आप अपने दोस्तों और साथ काम करने वालों पर कर सकते हैं.
हरा रंग
हरा रंग एक नयी शुरुआत और वसंत के रंगों की तरफ इशारा करता है. इस रंग का इस्तेमाल आपको हमेशा घर के छोटे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों पर करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन जगहों पर कदम रखने वाला एक झटके में हो जाता है बर्बाद, लौट आने में ही है भलाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










