Baby Names: होली के खूबसूरत रंगों से प्रेरित यहां से चुनें अपनी बेटी के लिए एक नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Baby Names: अगर आपके घर पर बेटी का जन्म हुआ है तो ऐसे में आप इस लिस्ट में से उसके लिए होली के रंगों से प्रेरित एक नाम चुन सकते हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.
Baby Names: बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक जिम्मेदारियों से भरा काम है. आप अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपकी इस प्यारी सी बेटी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम होली के खूबसूरत रंगों से प्रेरित हैं और इन नामों के जो अर्थ है वे भी बेहद ही मनमोहक हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही में इनके अर्थ भी जानते हैं.
आपकी बेटी के लिए होली के रंगों से प्रेरित नाम
- रंगीता: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरत और रंगों से भरी हुई.
- राधिका: इस नाम का अर्थ होता है जो रंगों से जुड़ी हुई हो.
- संगिनी: इस नाम का अर्थ होता है रंगों और खुशियों में साझेदारी.
- ऐश: इस नाम का अर्थ होता है ग्रे रंग.
- वर्णिका: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो रंगों की खूबसूरती को दिखाता हो.
- हिरन्या: इस नाम का अर्थ होता है सोने सा चमकदार.
- चित्रिका: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो रंगों से अपनी दुनिया को खूबसरत बनाती हो.
- तारिका: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो रंगों से घिरी हुई रहती हो.
- रुचिका: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो रंगों की खूबसूरती को पसंद करती हो.
- किरणिका: इस नाम का अर्थ होता है जो रंगों की तरह हर दिशा में फैली हुई हो.
बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर
ये भी पढ़ें: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा होगा जीवन, अपनी देवी सी बेटी के लिए यहां से चुनें मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










