Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

Baby Names
Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए मां दुर्गा से प्रेरित एक नाम चुन सकते हैं. चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.
Baby Names: बच्चों के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक जिम्मेदारियों से भरा काम है. आप अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी ने जन्म लिया है. आज हम आपके लिए मां दुर्गा से प्रेरित बच्चों के नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आये हैं जिनमें से आप अपने बेटी के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते है. ये सभी नाम सुनने में काफी ज्यादा खूबसूरत हैं और जब भी कोई इन नामों को सुनेगा तो एक बार तारीफ तो जरूर ही करेगा. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.
आपकी बेटी के लिए मां दुर्गा से प्रेरित नाम
- भार्गवी: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर और मनमोहक
- देवयानी: आप अपनी प्यारी सी बेटी के लिए इस खूबसूरत नाम का चुनाव कर सकते हैं.
- भव्या: आपकी बेटी के लिए यह एक बेहद ही खूबसूरत साबित हो सकता है. इस नाम का अर्थ होता है गुणकारी
- भैरवी: यह नाम मां दुर्गा के कई नामों में से एक है.
- नित्या: आपकी बेटी के लिए आप इस नाम का चुनाव कर सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है अनंत
- वैष्णवी: आप अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं.
- शांभवी: अगर आप मां दुर्गा के भक्त हैं तो ऐसे में अपनी बेटी का नाम शांभवी रख सकते हैं.
- अपराजिता: यह नाम मां दुर्गा के कई नामों में से एक है. इस नाम अर्थ है जिसे कभी भी हराया न जा सके.
बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
Also Read: Baby Names: भगवान श्री कृष्ण से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ मनमोहक नाम, जानें अर्थ
Also Read: Baby Names: देवताओं की भाषा संस्कृत से चुनें प्यारी सी बेटी के लिए एक नाम, साथ ही जानें अर्थ
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




