Health Tips: क्या होता है जब आप नियमित तौर पर करते हैं हरे इलायची का सेवन?
pic credits: unsplash
Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको हों तो ऐसे में आपको हरे इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Health Tips: इलायची एक ऐसी चीज है जो आपको काफी आसानी से भारतीय रसोईघरों में मिल जाएगी. इसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है. अक्सर इलायची का इस्तेमाल खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए किया जाता है. जब आप इसका इस्तेमाल अपने भोजन में करते हैं तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. केवल यहीं नहीं, इसके इस्तेमाल से उसमें से एक बेहद ही जबरदस्त सुगंध भी आने लगती है. बता दें हरे इलायची में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जिन्हें आपके सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको हों तो ऐसे में आपको हरे इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए.
पेट से जुड़ी समस्याएं
अगर आपको गैस की समस्या है तो ऐसे में आपको हरे इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके सेवन रात को सोने से पहले करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. सोने से पहले आपको अपने मुंह में इलायची के दानों को रख लेना है और सोने चले जाना है. ऐसा करने से आपको पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है.
हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे
ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां
नींद न आने की समस्या
अगर आपको अनिद्रा या फिर नींद न आने की समस्या है तो ऐसे में आपको रात को सोने से पहले दो इलायची के दानों को चबा लेना चाहिए. इसे चबाने के बाद आपको एक ग्लास गुनगुना पानी पी लेना है. नियमित तौर पर ऐसा करने से आपको नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
मुंह की बदबू
मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाने में हरी इलायची आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको हर रात सोने से पहले दो इलायची के दानों को अच्छी तरह से चबा लेना है. नियमित तौर पर इसका सेवन करने से आपको मुंह की बदबू की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते हैं हींग के पानी के फायदे, क्या आपको है पता?
सर्दी-खांसी
अगर आपको सर्दी-खांसी की समस्या है तो ऐसे में आपको हरे इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें एंटी-इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपकी मदद इस समस्या से रात दिलाने में कर सकते हैं. रात को सोने से पहले जब आप इसे चबाते हैं तो इससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
घबराहट और उल्टी
अगर आपको घबराहट या फिर उल्टी होने जैसा महसूस हो रहा है तो आपको हरे इलायची को जरूर चबाना चाहिए. इसे चबाने से आपको इन दोनों ही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










