ePaper

Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करेंगे ये मॉर्निंग ड्रिंक्स, देखते ही देखते पिघल जाएगी पेट में जमी जिद्दी चर्बी

Updated at : 03 Mar 2025 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
fat loss tips

fat loss tips

Weight Loss Tips: अगर आपका वजन बढ़ गया है तो ऐसे में आपको इन ड्रिंक्स को अपने डायट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए. जब आप इन ड्रिंक्स को सुबह खाली पेट पीना शुरू करते हैं तो आपक वजन तेजी से घटने लगता है.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक काफी आम समस्या हो गयी है. दुनिया की एक बड़ी आबादी ऐसी है जो इस समय बढ़े हुए वजन और निकले हुए तोंद की समस्या से जूझ रही है. जब हमारा वजन बढ़ता है तो हमारा शरीर सिर्फ दिखने में ही खराब नहीं लगता है बल्कि यह अपने साथ कई तरह की गंभीर बीमारियां भी अपने साथ लेकर आता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनका वजन बढ़ गया है और उनकी तोंद भी निकल चुकी है. आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन जब आप सुबह खाली पेट करते हैं तो आपके पेट में जमी जिद्दी चर्बी काफी तेजी से पिघलने लगती है. तो चलिए इन हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दालचीनी चाय

अगर आप अपने पेट में जमी जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको दालचीनी की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपके पेट में जमी जिद्दी चर्बी काफी तेजी से पिघलने लगती है और कुछ ही समय में आपको एक फ्लैट टमी मिलता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जिस वजह से इसके सेवन से आपकी बॉडी अंदर से क्लीन भी हो सकती है.

वेट लॉस से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन से हैं परेशान? डिनर के बाद जरूर करें ये काम

ये भी पढ़ें: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

ग्रीन टी

आज के समय में ग्रीन टी का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. अगर आपके बेली एरिया में फैट जमा हुआ है तो ऐसे में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपके पेट में जमी जिद्दी चर्बी काफी तेजी से पिघलने लगती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिस वजह से यह कैलरीज को बर्न करने में काफी मददगार साबित होती है. ग्रीन टी के सेवन से आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट हो सकता है.

नींबू पानी और शहद

बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए नींबू पानी का सेवन लंबे समय से किया जाता रहा है. पेट में जमी जिद्दी चर्बी को कम करने में यह काफी ज्यादा मदद कर सकता है. नींबू पानी के सेवन से आपका शरीर अंदर से क्लीन होता है और साथ ही आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है. अगर आप नींबू पानी के खटास को नहीं झेल पाते हैं तो ऐसे में इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: बिना जिम जाए तेजी से घटने लगेगा आपका मोटापा, होंगे और भी कई फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola