ePaper

Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन से हैं परेशान? डिनर के बाद जरूर करें ये काम

Updated at : 16 Jan 2025 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
post dinner routine

post dinner routine

Weight Loss Tips: वजन कम करना एक बहुत ही मुश्किल काम है. इसके लिए कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है जैसे सही खान-पान और एक्सरसाइज. आज हम आपको इनके अलावा भी कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप अपने बढ़े हुए वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: वजन बढ़ना हमारे सामने एक आम समस्या के रूप में है. इसका सबसे बड़ा कारण खान-पान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल में होने वाले बदलाव है. आप भी वेट गेन की समस्या से परेशान हैं और जल्द से जल्द कम करना चाहते हैं तो कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे आप इसे कम कर सकते हैं. इसकी लिए आपको कोई खास मेहनत नहीं लगेगी बस रात को खाना खाने के बाद ये काम करने से आपका वजन कंट्रोल में रहेगा. चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जो वजन को कम करने के लिए आप डिनर के बाद कर सकते हैं.

तुरंत पानी ना पीएं

अक्सर हम भोजन करने के तुरंत बाद ही पानी पीते हैं जो सही नहीं है. वजन कम करने के लिए आप कम से कम 30 मिनट बाद पानी का सेवन करें. ये हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

वॉकिंग

डिनर करने के बाद आप तुरंत आराम ना करने चले जाएं. आप कुछ देरी के लिए वाॅक करें. वॉकिंग सबसे आसान तरीका है वजन कम करने का. वॉकिंग से आपका वजन तो कंट्रोल होगा ही साथ में डाइजेशन को भी सुधारेगा.

ध्यान

हमारे सेहत के लिए मेंटल हेल्थ भी बेहतर होना चाहिए. इसके लिए आप रात को खाना खाने के बाद गहरी सांस लें इससे आपका मन शांत होगा. मानसिक परेशानी जैसे कि तनाव के वजह से भी हमारा वजन बढ़ता है, इसके लिए आप ध्यान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

फोन ना देखें

वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप डिनर के बाद कंप्युटर या फोन स्क्रीन को ना देखें. कंप्युटर पर लंबे समय तक बैठने से आपके शरीर का वजन बढ़ने लगता है. इससे बचने के लिए आप इसका उपयोग डिनर के बाद ना करें.

हल्की एक्सरसाइज

अगर आपका वजन भी बढ़ रहा है तो डिनर के बाद आप हल्की एक्सरसाइज जैसे कि स्ट्रेचिंग कर सकते हैं. ये आपके वजन को कम करने में मदद करेगा और साथ ही साथ शरीर को आराम भी देता है.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: सर्दियों में बढ़ते हुए वजन पर इस तरह लगाएं रोक, जानें क्या है सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola