ePaper

Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

Updated at : 11 Dec 2024 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
fruits for fat loss

fruits for fat loss

Fat Loss Tips: अगर आपके पेट और उसके आसपास की जगहों पर चर्बी जम गयी है तो आपको इन फलों को अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए. जिद्दी चर्बी को पिघलाने में ये फल आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Fat Loss Tips: आज के समय में वजन का बढ़ जाना एक आम समस्या है. वजन के बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से एक खराब लाइफस्टाइल और खाने-पीने की गलत आदतें मुख्य हैं. अक्सर जब हमारा वजन बढ़ना शुरू होता है तो जो चर्बी है वह हमारे पेट और उसके आसपास जमना शुरू हो जाती है. पेट में जमी यह चर्बी सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगती बल्कि जब ऐसा होता है तो यह अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने इसी जिद्दी बेली फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आप पेट और आसपास की जगहों पर जमे हुए चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं.

ऐपल

अगर आपके बेली एरिया में चर्बी जम गयी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप अपने डायट में ऐपल को शामिल कर सकते हैं. ऐप्ल्स में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है लेकिन कैलरीज इसमें काफी कम होते हैं. जब आप फैट लॉस करने की कोशिश करते हैं तो ऐसे में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है. जब आप ऐपल का का सेवन करते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है जिससे आपको भूख भी कम लगती है.

Also Read: Weight Management Tips: अब सर्दियों में भी नहीं रहेगा वजन बढ़ने का खतरा, डेली रूटीन में इन आदतों को करें शामिल

Also Read: Health Tips: सर्दियों में इस तरह करें बादाम का सेवन, सेहत को मिलेगा भरपूर फायदा

बेरीज

पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में बेरीज आपकी काफी मदद कर सकते हैं. इनमें आपको भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. जब आप नियमित तौर पर स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लूबेरीज का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होने लगता है.

संतरे

संतरे विटामिन-सी से लोडेड होते हैं लेकिन इनमें जो कैलरीज होती हैं वह बेहद ही कम होती हैं. संतरे के नियमित सेवन से आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और शरीर को जमे हुए फैट्स को तोड़ने में भी काफी आसानी होती है. संतरे में मौजूद फाइबर आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है.

Also Read: Breakfast Tips: ब्रेकफास्ट के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, देखते ही देखते बढ़ने लगेगा वजन

एवोकाडो

एवोकाडो आपके पेट में जमी चर्बी को कम करने में काफी कारगर साबित हो सकता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स और फाइबर मिल जाता है. जब आप एवोकाडो का सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और साथ ही शरीर में फैट बर्न करने वाले हॉर्मोन्स भी बढ़ने लगते हैं.

तरबूज

तरबूज आपको काफी आसानी से गर्मियों के दिनों में देखने को मिल जाएंगे. इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है और इनमें कैलरीज भी काफी कम होती हैं. जब आप अपने डायट में तरबूज को शामिल करते हैं तो ऐसे में आपको भूख कम लगती है और आपका शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है. इसमें मौजूद अमिनो एसिड्स और अर्जेनिन फैट बर्न करने के प्रोसेस को भी फास्ट कर देते हैं.

Also Read: Health Tips: सर्दियों में आपको क्यों पीना चाहिए टोमेटो सूप? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola