ePaper

Health Tips: सर्दियों में इस तरह करें बादाम का सेवन, सेहत को मिलेगा भरपूर फायदा

Updated at : 09 Dec 2024 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
right way of eating almonds

right way of eating almonds

Health Tips: अगर आप अपने डायट में बादाम का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपको उसे भिगोकर खाना चाहिए. ऐसा करने से आपके सेहत को दोगुना फायदा होता है.

विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों का मौसम हो या फिर गर्मी का, बादाम या फिर आल्मंड का सेवन हम सभी करना पसंद करते हैं. हमारे सेहत के लिए इसके नियमित सेवन को काफी फायदेमंद बताया गया है. जब आप बादाम को अपने डेली डायट का हिस्सा बनाते हैं तो ऐसे में आपको अपने शरीर में कुछ ही समय में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. बता दें बादाम में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 पाया जाता है जिसकी वजह से इसे आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. वैसे तो आप बादाम को किसी भी तरह से खा सकते हैं. लेकिन, अगर आप इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसे एक खास तरीके से ही खाना चाहिए. जब आप इस तरह से बादाम को खाते हैं तो आपकी सेहत को दोगुना फायदे होते हैं.

बादाम को कैसे खाना आपके लिए फायदेमंद

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें बादाम की जो तासीर होती है वह गर्म होती है. यहीं कारण है कि बड़े बुजुर्ग हमेशा इसे भिगोकर खाने की ही सलाह देते हैं. सिर्फ सर्दियों में ही नहीं अगर आप गर्मियों के दिनों में भी बादाम का सेवन करते हैं तो भी आपको इसका सेवन भिगोकर ही करना चाहिए. अगर आप बादाम का सेवन नियमित तौर पर भूनकर करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. बादाम को भूनकर आपको तभी सेवन करना चाहिए जब आपको सर्दी-खांसी जैसी कोई समस्या हो. इन मामलों में बादाम आपकी काफी मदद कर सकता है.

Also Read: Health Tips: चाय पीने के हैं शौकीन? भूलकर भी ज्यादा देर न उबालें, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Also Read: Breakfast Tips: ब्रेकफास्ट के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, देखते ही देखते बढ़ने लगेगा वजन

सर्दियों में बादाम खाने के क्या हैं फायदे

जब आप सर्दियों के इन दिनों में बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है. केवल यहीं नहीं, इसके नियमित सेवन से आपकी इम्युनिटी भी बेहतर रहती है. जब आप आल्मंड का सेवन नियमित तौर पर करना शुरू कर देते हैं तो ऐसे में आपका वजन बढ़ना कंट्रोल में रहता है, कोलेस्ट्रॉल के समस्या नहीं होती है, ब्रेन बेहतर तरीके से काम करता है और इसके साथ ही आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है.

Also Read: Health Tips: सर्दियों में आपको क्यों पीना चाहिए टोमेटो सूप? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आ

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola