Hindu Baby Names: आपके राजकुमार के लिए नहीं मिलेंगे इससे बेहतर और खूबसूरत नाम, सुनने वाले भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Updated:
विज्ञापन
cute baby boy names

pic credits: unsplash

Hindu Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट पर आपको एक नजर जरूर डालनी चाहिए. इस लिस्ट में हम आपके लिए कुछ बेहद ही खूबसूरत नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन

Hindu Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके बेटे के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम इतने ज्यादा खूबसूरत हैं कि जो भी इन नामों को सुनेगा एक बार इनकी तारीफ जरूर करेगा. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

आपके बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम

  • निर्वेद: इस नाम का अर्थ होता है इश्वर का तोहफा. आप इस नाम को अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं.
  • आदविक: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय, असामान्य, अलग अनूठा.
  • काव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है चतुर और बुद्धिमान.
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो जिंदगी को भरपूर मन से जीना चाहता हो.
  • अथर्व: यह नाम भगवान गणेश के अथर्व नाम से प्रेरित है.
  • कार्तिक: इस नाम का अर्थ होता है साहसी और बहादुर.
  • देवांश: इस नाम का अर्थ होता है देव का अंश.
  • वैभव: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसके पास हर तरह की सुख और सुविधाएं मौजूद हों.
  • उत्कर्ष: इस नाम का अर्थ होता है जगाना या फिर उत्तेजित होना.
  • यक्षित: इस नाम का अर्थ होता है जिसका अस्तित्‍व कभी खत्‍म न हो.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: विभिन्न देवताओं और वेद पुराणों पर रखें अपने घर के चिराग का नाम, यहां जानें अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola