Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

cute baby girl lying on a tube
Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम सुनने में भी बेहद ही खूबसूरत है.
Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस नन्ही सी जान को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्ची की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्ची का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन्हीं पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जो इस समय अपनी बेटी के लिए एक बेहद ही खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपकी बेटी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से कोई सा भी एक नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.
आपकी बेटी के लिए कुछ बेहद ही खूबसूरत नाम
दक्षा: आप अपनी बेटी का नाम दक्षा रख सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है सभी कार्यों में निपुण.
भाविका: यह नाम आपकी बेटी पर काफी ज्यादा सूट करेगा। इस नाम का अर्थ होता है इमोशनल.
चरिता: इस नाम का अर्थ होता है ऐसा व्यक्तित्व जो हमेशा खुश रहता हो.
ईता: इस नाम का अर्थ होता है बेहद ही प्रकाशमान.
अकिया: इस नाम का अर्थ होता है एकता.
ईजाया: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसे दूसरों के लिए त्याग करना आता हो.
ईरा: यह पृथ्वी के एक नाम से प्रेरित है.
हीरल: इस नाम का अर्थ होता है हीरे के समान.
गीतिका: इस नाम का अर्थ होता है छोटा सा गाना.
इक्षिता: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो सभी की नजरों में आ जाए.
बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










