Suji Pittha Recipe: हेल्दी ट्विस्ट के साथ ट्राई करें बिहार-झारखंड की फेमस पिट्ठा, ट्रेडिशन और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Updated:
विज्ञापन
suji pittha recipe

AI generated image

Suji Pittha Recipe: सूजी पिठ्ठा एक ट्रेडिशनल डिश का मॉडर्नऔर हल्का वर्जन है. यह डिश स्वाद के साथ-साथ आपके सेहत का भी ख्याल रखती है. अगर आप घर पर कुछ अलग और हेल्दी बनाने का सोच रहे हैं, तो सूजी पिठ्ठा जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Suji Pittha Recipe: भारत की ट्रेडिशनल रेसिपीज में पिठ्ठा का अपना एक अलग और खास स्थान है. बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और त्योहारों या खास मौकों पर जरूर बनाया जाता है. आमतौर पर पिठ्ठा चावल के आटे से बनता है, लेकिन अगर आप इसे और भी ज्यादा हल्का और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो सूजी से बना पिठ्ठा एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. यह डिश न सिर्फ स्वाद में शानदार होती है, बल्कि डाइजेशन में भी आसान होती है. सूजी और चना दाल की स्टफिंग से तैयार यह पिठ्ठा फैमिली के सभी मेंबर्स को पसंद आएगा और हेल्दी स्नैक के रूप में भी परोसा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

सूजी पिठ्ठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूजी – 2 कप
  • पानी – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • चना दाल – आधा कप भिगोकर पीसी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • हींग – 1 चुटकी
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच

यह भी पढ़ें: Dahi Upma Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाना चाहते हैं कुछ नया और यूनिक? दही और सूजी का यह हेल्दी कॉम्बिनेशन जीत लेगा पूरे परिवार का दिल

यह भी पढ़ें: Mix Vegetable Uttapam Recipe: बच्चों के टिफिन और नाश्ते की टेंशन को कहें अलविदा! 10 मिनट में बनाएं हेल्दी मिक्स वेजिटेबल उत्तपम

सूजी पिठ्ठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में पानी उबालें और इसमें नमक और थोड़ा तेल डालें. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें धीरे-धीरे सूजी डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें. इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर आंच बंद कर दें और आटे को ठंडा होने दें.
  • अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा और हींग डालें. इसके बाद अदरक, हरी मिर्च और मसाले डालकर भूनें. इसके बाद भीगी और पीसी हुई चना दाल डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर भूनने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डाल दें.
  • इसके बाद ठंडी हुई सूजी के आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और एक लोई को बेलकर थोड़ा सा फैलाएं और उसके बीच में दाल की फिलिंग रखें. अब इसे अच्छे से बंद करके पिठ्ठे का शेप दें.
  • अब इन पिठ्ठों को स्टीमर में रखकर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं. आप अगर चाहें तो इन्हें हल्का-सा तेल लगाकर तवे पर भी सेंका जा सकता है.
  • गरमा-गरम सूजी पिठ्ठा को हरी चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Chiwda Pulao Recipe: मेहमानों को इम्प्रेस करना हो या बच्चों को खुश, मिनटों में बनाएं सब्जियों और मसालों से लोडेड चिवड़ा पुलाव

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola