Health Tips: चाय के साथ हरगिज न खाएं ये 7 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Health Tips: चाय पीने में स्वादिष्ट तो होता है, पर कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें हमें चाय के साथ नहीं खाना चाहिए. हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को आपको चाय के साथ खाने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

Health Tips: चाय हमारे देश का सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है, यह भारत में लगभग हर कोई पीना पसंद करता है. आपको हर दिन चाय के स्टॉल के सामने कई लोग दिखाई देंगे. हर कोई अपने घर में सुबह या शाम के समय चाय जरूर पीता है. चाय पीने में स्वादिष्ट तो होता है, पर कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें हमें चाय के साथ नहीं खाना चाहिए. हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को आपको चाय के साथ खाने से परहेज करना चाहिए.

केक और पेस्ट्री

जब आप चाय के साथ केक या पेस्ट्री खाते हैं, तो यह आपके शुगर लेवल को काफी बढ़ा देता है जिससे आपके एनर्जी लेवल में कमी आती है और इससे आपको थकान महसूस होता है.

मसालेदार खाना

मसालेदार चीजें जैसे कि पकौड़े, समोसे, और कटलेट के साथ चाय पीने से आपको बहुत सारी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. चाय के साथ मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन या फिर बदहजमी या एसिडिटी भी हो सकती है. ये दोनों आपको डिहाइड्रेट कर सकते हैं.

नमकीन नाश्ता

चाय के साथ नमकीन नाश्ता खाने से हमें परहेज करना चाहिए. नमकीन चीजें जैसे चिप्स खाने से हमें ब्लोटिंग की प्रॉब्लम हो सकती है और यह ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकता है.

खट्टे फल

फल जो खट्टे होते हैं जैसे संतरा या मौसम्बी इन्हें चाय के साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि, इससे आपके पेट में परेशानी हो सकती है जैसे कि एसिडिटी या ब्लोटिंग.

रेड मीट

रेड मीट खाने के तुरंत बाद आपको चाय नहीं पीना चाहिए क्योंकि रेड मीट में प्रोटीन होता है और चाय एसिडिक होती है जो पाचन प्रक्रिया पर प्रभाव डाल सकती है. इससे आपको पेट में दर्द और जलन हो सकती है.

क्रीम डेसर्ट

ऐसे डेसर्ट जिसमें क्रीम होता है जैसे क्रीम चीज़केक या आइसक्रीम के साथ चाय पीने से यह आपके पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी ला सकता है जिससे आपको दिक्कत हो सकती है.

तला हुआ खाना

फ्राइड खाने जैसे फ्राइड चिकन या फ्रेंच फ्राइज खाने में बहुत ऑयली होते हैं. फ्राइड चीजें खाने के बाद आप सुस्त महसूस कर सकते हैं और इसके साथ जब आप चाय लेते हैं तो आपके पेट में तकलीफ हो सकती है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola