Health Tips: अपने खाने में रोजाना करें इन मसालों को शामिल, मिलेंगे जादुई फायदे

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Health Tips

Health Tips: कई ऐसे चीजें होती हैं जिन्हें अगर हम आसानी से रोज अपने खाने में शामिल करें तो वो हमें स्वाद के साथ अच्छी सेहत मिलने में भी मदद करते हैं. आइए जानते हैं उनमें से कुछ मसालों के बारे में.

विज्ञापन

Health Tips: आज के समय में जहां प्रदूषण इतना बढ़ गया है, इस वजह से कई तरीके की बीमारियां बढ़ गई हैं, पहले के मुकाबले अब लोगों में इम्यूनिटी पावर भी कम देखी जाती है. इस वक्त अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी है, ऐसे में कई ऐसे चीजें होती हैं जिन्हें अगर हम आसानी से रोज अपने खाने में शामिल करें तो वो हमें स्वाद के साथ अच्छी सेहत मिलने में भी मदद करते हैं. आइए जानते हैं उनमें से कुछ मसालों के बारे में.

अदरक

अदरक को यूं तो एक सब्जी माना जाता है लेकिन उसे मसालों की श्रेणी में भी शामिल किया जाता है. अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो सर्दी जुखाम के खिलाफ लड़ने में काफी मजबूत साबित होते हैं, साथ ही अगर आप को कफ की समस्या हो, तो उसके लिए भी अदरक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, अदरक में इतने गुण हैं कि ये हमें सांस संबंधी समस्याओं के लड़ने में भी मदद करता है.

लाल मिर्च

लाल मिर्च लगभग सभी लोगों के घर में खाने में इस्तेमाल होता है, इसमें कैप्सेशिन नाम का कंपाउंड मौजूद होता है, माना जाता है कि इसमें दर्द निवारक गुण भी मौजूद होते हैं. लाल मिर्च हमें कफ से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद माइक्रोबैक्टिरियल गुण लोगों को प्रदूषण की वजह से होने वाले सांस संबंधी समस्याओं से बचाते हैं.

ऑरिगेनो

अक्सर पिज्जा के ऊपर टॉपिंग के रूप में खाया जाने वाला ऑरिगेनो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, साथ ही इसमें एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो खांसी, जुखाम जैसी समस्याओं से बचाते हैं, अगर आप को ठंड लगने से बचना है तो आप ओरिगेनो के तेल का सेवन कर सकते हैं.

लहसुन

लहसुन में कई प्रकार के मेडिसिनल गुण मौजूद होते हैं जिस वजह से इसका खूब सेवन किया जाता है. इसे खाने से आप के रेस्पिरेटरी सिस्टम को कई फायदे मिलते हैं. कई बार ऐसा देखा जाता है कि अगर किसी को लंबे समय से कफ की समस्या हो, तो लहसुन इसे आसानी से ठीक कर देता है.

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल रोजाना हमारे खाने में होता है, हमेशा से ये माना जाता है कि हल्दी कई बिमारियों के खिलाफ रामबाण है. हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो हमें कई तरह की शारीरिक समस्याओं से लड़ने में मदद करता है.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola