Health Tips: बच्चे की रुकी हुई हाइट की वजह से हैं परेशान? इस तरह बूस्ट करें स्पीड

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Health Tips: भले ही बच्चे की हाइट उनके डायट और पैरेंट्स के हाइट पर निर्भर करता हो पर यह आपके बच्चे के सामाजिक जीवन पर प्रभाव डालता है. लाइफस्टाइल और डायट में कुछ बदलाव किए जाने पर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: क्या आपके बच्चे की छोटी हाइट के वजह से उनके दोस्त उनका मजाक बनाते है. ऐसे में आपके बच्चे की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. हर पैरेंट्स चाहते है कि उनके बच्चें का विकास अच्छी तरह से हो, और वे अपने बच्चों की हेल्दी ग्रोथ के लिए कई तरकीब भी अपनाते है फिर भी कुछ खास असर नहीं दिख पाता. हालांकि, हर किसी का शारीरिक विकास अलग गति से होता है. कुछ बच्चों की लंबाई काफी तेजी से होती है, और कुछ की हाइट बहुत कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ पाती. भले ही बच्चे की हाइट उनके डायट और पैरेंट्स के हाइट पर निर्भर करता हो पर यह आपके बच्चे के सामाजिक जीवन पर प्रभाव डालता है. लाइफस्टाइल और डायट में कुछ बदलाव किए जाने पर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. ऐसे में इस आसान डायट को फॉलो कर के बच्चों की हाइट ग्रोथ में मदद मिल सकती है.

डेयरी प्रोडक्टस
डेयरी प्रोडक्टस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते है, जो बच्चे के हाइट ग्रोथ में बेहद फायदेमंद है. बच्चों की हाइट ग्रोछ के लिए दूध, दही, पनीर और आदी जैसे डेयरी प्रोडक्टस बहुत जरूरी है.

प्रोटीन से भरपूर खाने
मछली और मांस जैसे अधिक प्रोटीन वाले खाने बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है. मछली में केल्शियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते है जो बच्चों के लिए जरूरी है.

हरी सब्जियां
हरी सब्जियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, आयरन जैसे पोषक तत्व होते है जो बच्चों के बोन ग्रोथ में सहायक होते है. इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

सोयाबीन
सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बोन के सेहत के लिए बहुत जरूरी है. यह बोन को मजबूत करने में मदद करता है.

केला
केला कैल्शियम, मैंगनीज, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है. पौष्टिक गुणों से भरपूर यह फल लंबाई बढ़ाने में मदद करता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola