New year Greeting Card Design Ideas: नए साल पर खास लोगों के लिए अपने हाथों से बनाए न्यू ईयर कार्ड, ट्राई करें ये डिजाइन आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
New Year card design

New Year card design (AI Image)

New year Greeting Card Design Ideas: नए साल पर अपनों को अपने हाथों से तैयार किया हुआ कार्ड दें. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड डिजाइन आइडियाज.

विज्ञापन

New year Greeting Card Design Ideas: न्यू ईयर के मौके पर लोग अपनों को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं. इस खास मौके पर कई लोग अपने घरवाले, दोस्तों या किसी खास को ग्रीटिंग कार्ड देते हैं. हैंडमेड कार्ड इस मौके को और भी खास बना देते हैं क्योंकि इसमें आपकी मेहनत और प्यार दोनों झलकते हैं. अगर आप भी किसी अपने को न्यू ईयर पर हाथों से कार्ड बनाकर देने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में कुछ आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

सुंदर और आसान ग्रीटिंग कार्ड 

Simple Card
Beautiful nad easy card design (ai image)

नए साल के मौके पर आप किसी अपने को कार्ड देने की सोच रहे हैं तो आप इस सुंदर डिजाइन के कार्ड को आसानी से तैयार कर सकते हैं. कार्ड के ऊपर में आप Happy New Year लिखें. बॉर्डर में आप सुंदर सा डिजाइन बना सकते हैं. अंदर में आप नए साल की शुभकामनाएं लिख सकते हैं. 

हार्ट शेप कार्ड 

Heart Shape Card
Heart shape card (ai image)

न्यू ईयर के मौके पर आप किसी खास को हार्ट शेप कार्ड दे सकते हैं. आप पेपर को हार्ट शेप में काटें और उसके ऊपर Happy New Year 2026 या कोई छोटा प्यारा मैसेज लिखें. इसे आप कार्ड के ऊपर चिपका दें. अंदर में आप प्यार भरे मैसेज लिखें.

हैंड मेड पेंटिंग कार्ड 

Painted Card
Painted card (ai image)

न्यू ईयर पर हैंड मेड पेंटिंग कार्ड देना एक अच्छा आइडिया है. इस कार्ड में आप फूल, तारे या नए साल की थीम वाली पेंटिंग्स शामिल कर सकते हैं. इस कार्ड को देखते ही सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी. 

ग्लिटर डेकोरेटेड कार्ड

glitter decoration card
Glitter decoration card (ai image)

न्यू ईयर कार्ड के किनारों को ग्लिटर लगाकर सजाएं. बीच में आप नए साल से जुड़े संदेश लिख सकते हैं. इस तरह का कार्ड देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है. इसके अलावा आप स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कार्ड और भी सुंदर और आकर्षक दिखे.

ये भी पढ़ें: New Year Gift Ideas For Family: अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान, नए साल पर घरवालों को दें ये खास गिफ्ट

ये भी पढ़ें: New Year Family Trip Ideas: नए साल का जश्न मनाने के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन हैं भारत की ये जगहें

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola