Green Moong Dal Ladoo Recipe in Hindi: प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग के लड्डू बनाने की आसान विधि

Green Moong Dal Ladoo Recipe in Hindi
Green Moong Dal Ladoo Recipe in Hindi: प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग के लड्डू बनाने की आसान विधि जानें.त्योहारों के लिए बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट.
Green Moong Dal Ladoo Recipe in Hindi: शाम के समय में अगर आपको हल्की भूख लगती हैं तो कुछ हल्का खाने का मन करता है.हल्का खाने में क्या खाये यह समझाना काफी मुश्किल लगता है.ऐसे में आपको अगर कुछ मीठा खाना पसंद हैं तो हरी मूंग के लड्डू आपके लिये परफेक्ट है.प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर ये लड्डू न केवल बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं. तो चलिए बनाते हैं कि बिना किसी झंझट स्वादिष्ट हरी मूंग के लड्डू.
सामग्री
- हरी मूंग दाल – 1 कप
- घी – 4-5 बड़े चम्मच
- शक्कर/चीनी – 3/4 कप (स्वादानुसार)
- हरी इलायची – 4-5 (कूटकर)
- काजू और बादाम – 2-3 बड़े चम्मच (काटे हुए)
बनाने की विधि
- मूंग दाल भिगोना : हरी मूंग दाल को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.भिगोने के बाद अच्छी तरह छान लें.
- दाल भूनना : कड़ाही में घी गर्म करें.भीगी हुई मूंग दाल डालकर मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट भूनें जब तक यह हल्का सुनहरा और खुशबूदार न हो जाए.
- चीनी और इलायची डालें :भुनी हुई दाल में शक्कर डालें और अच्छे से मिलाएं.कुटी हुई इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
- लड्डू बनाना :हल्का ठंडा होने के बाद मिश्रण से हाथों से छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें.पूरी तरह ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.
Also Read : Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi:प्रेशर कुकर में बनाएं सिर्फ 15 मिनट में दानेदार गाजर का हलवा‘
Also Read : Danedar Besan ka Choora Recipe: हलवाई जैसा परफेक्ट दानेदार बेसन चूरा बनाने का सबसे आसान तरीका
Also Read : Methi and Suji ka Appe: मेथी और सूजी के अप्पे,हेल्दी ब्रेकफास्ट जो टेस्ट में है लाजवाब
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




