ePaper

Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi:प्रेशर कुकर में बनाएं सिर्फ 15 मिनट में दानेदार गाजर का हलवा

Updated at : 18 Nov 2025 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi:प्रेशर कुकर में बनाएं सिर्फ 15 मिनट में दानेदार गाजर का हलवा

Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi

Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi : सर्दी स्पेशल दानेदार गाजर का हलवा बनाने की सबसे आसान विधि जानें.

विज्ञापन

Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi: सर्दी का मौसम आ गया है और सर्दियों का मतलब है दानेदार और गरमागरम गाजर का हलवा. लेकिन गाजर का हलवा बनाने में घंटों का समय लगता है जिसके वजह से कई बार हम चाह कर भी इस डिश को घर में नहीं बनाना चाहते हैं .ऐसे में अगर आपके पास भी वह घंटों का समय नहीं है तो बस कुछ मिनटों में आप भी प्रेशर कुकर में गाजर का टेस्टी हलवा बना सकती हैं.सिर्फ 15 मिनट में आप बिल्कुल रेस्टोरेंट वाला टेस्ट पा सकती हैं. तो चलिए इस सर्दी में मिनटों में बनाते हैं लजीज गाजर का हलवा.

सामग्री

  • गाजर – 500 ग्राम (कद्दूकस की हुई)
  • दूध – 500 ml
  • घी – 3-4 बड़े चम्मच
  • चीनी – 100-150 ग्राम (स्वादानुसार)
  • हरी इलायची – 4-5 (कूटकर)
  • काजू और बादाम – 2-3 बड़े चम्मच (कटे हुए)

बनाने की विधि

  • गाजर करें तैयार :गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें. सभी गाजर को प्रेशर कुकर में डालें और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • प्रेशर कुकर में पकाना : कुकर का ढक्कन बंद करें और 1 सीटी आने दें.गैस धीमी करके 5-7 मिनट और पकाएं.
  • घी और चीनी मिलाएं : गैस बंद करें और कुकर का ढक्कन खोलें.घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.चीनी डालें और 5 मिनट तक लगातार चलाते रहें.
  • इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें :कुटी हुई इलायची कटे हुए काजू-बादाम डालें.हलवा तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा और दानेदार न हो जाए.

Also Read : Danedar Besan ka Choora Recipe: हलवाई जैसा परफेक्ट दानेदार बेसन चूरा बनाने का सबसे आसान तरीका

Also Read : Methi and Suji ka Appe: मेथी और सूजी के अप्पे,हेल्दी ब्रेकफास्ट जो टेस्ट में है लाजवाब

Also Read : Kamala Bhog Recipe in Hindi: स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली स्पॉन्जी ऑरेंज रसगुल्ला रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola