ePaper

Gobhi Paratha Without Stuffed:10 मिनट में बिना फटे गोभी का पराठा बनाने का सबसे आसान तरीका

Updated at : 05 Nov 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Gobhi Paratha Without Stuffed:10 मिनट में बिना फटे गोभी का पराठा बनाने का सबसे आसान तरीका

Gobhi Paratha Without Stuffed

Gobhi Paratha Without Stuffed : 10 मिनट में बिना फटे फ्लफी और क्रिस्पी गोभी का पराठा बनाएं. एक हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता रेसिपी, जो हर किसी को पसंद आएगी।”

विज्ञापन

Gobhi Paratha Without Stuffed: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है और मार्केट में गोभी मिलना शुरू हो गया है. ऐसे में अगर सुबह-सुबह नाश्ते में गोभी का पराठा मिले तो क्या कहना.लेकिन गोभी का पराठा बनाते समय अक्सर कई समस्याएं सामने आती हैं. कई बार गोभी की स्टफिंग भरते ही पराठा बेलते समय फट जाता है. तो अब आप भूल जाइए फटे हुए पराठों का डर क्योंकि हमने आपके लिए गोभी का पराठा बनाने का सबसे आसान तरीका खोज निकाला है. अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं तो सिर्फ 10 मिनट में क्रिस्पी, फ्लफी और परफेक्ट गोभी का पराठा तैयार कर सकते हैं.तो बिना देर किए सीखिए बिना फटे गोभी का पराठा बनाने का सबसे आसान तरीका.

सामग्री

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • गोभी (कद्दूकस की हुई) – 1 कप
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून, कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1-2, बारीक कटी हुई
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून
  • हींग – एक चुटकी
  • तेल / घी – पराठा सेकने के लिए

बनाने की विधि

  • आटा गूंधना : गेहूं के आटे में थोड़ा नमक डालें. धीरे-धीरे पानी डालकर मीडियम सॉफ्ट आटा गूंध लें.आटे को 15–20 मिनट के लिए ढककर रखें.
  • गोभी की तैयारी : कद्दूकस की हुई गोभी में नमक और हींग डालकर हल्का निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. इसमें हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
  • पराठा बेलना :आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं.हर लोई को बेलते समय थोड़ा-थोड़ा गोभी मिश्रण ऊपर रखें.ध्यान रहे कि ज्यादा गोभी न डालें ताकि पराठा न फटे.हल्का दबाकर बेलें.
  • पराठा सेकना : तवा गर्म करें.पराठा रखें और दोनों तरफ से हल्का सेंकें.जब हल्का ब्राउन हो जाए थोड़ा घी/तेल लगाकर फिर से सेकें.
  • परोसना : गरमागरम फ्लफी और क्रिस्पी गोभी पराठा दही, अचार या किसी भी चटनी के साथ परोसें.

टिप्स

  • गोभी का पानी बर्बाद न करें.गोभी निचोड़ने के बाद जो पानी निकलता है उसे आटा गूंथने के लिए इस्तेमाल करें. इससे पराठे का पोषण और स्वाद दोनों बढ़ जाएगा और आपको अतिरिक्त पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • पराठा फटने से बचाने के लिए गोभी को अच्छी तरह निचोड़ें.
  • हल्का बेलें ज्यादा दबाने से पराठा फट सकता है.
  • अगर चाहो तो थोड़ी घुली हुई हल्दी या लाल मिर्च डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.

Also read : No-Bake Rasgulla Cheesecake Recipe: बिना गैस और बिना झंझट मिनटों में बनाएं रसगुल्ले चीजकेक

Also read : Paneer Popcorn Chaat Recipe:मिनटों में करें तैयार,पनीर का कुरकुरा ट्विस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद

Also Read : Halwai Style Imarti Recipe: मिनटों में बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola