स्वाद में जबरदस्त और बनाने में आसान, ट्राई करें गाजर टमाटर सूप

गाजर टमाटर सूप (AI Image)
Gajar Tamatar Soup: सर्दियों के मौसम में या बरसात की ठंडी शाम में गरमा गरम सूप पीने का अलग ही मजा है. अगर आप भी सूप बनाने का सोच रहे हैं तो ये गाजर टमाटर सूप को बना सकते हैं.
Gajar Tamatar Soup: अगर आप भी सूप पीने के शौकीन हैं और घर पर अलग-अलग तरह के सूप को ट्राई करते रहते हैं तो गाजर टमाटर सूप को बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप गाजर टमाटर सूप बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस सूप को बनाना बहुत आसान है. इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा और आप इसे हर बार बनाएंगे.
गाजर टमाटर सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- गाजर- 2
- टमाटर- 2
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- लहसुन- 3-4 कलियां
- पानी- 3-4 कप
- तेल या बटर- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
गाजर टमाटर का सूप कैसे तैयार करें?
- गाजर टमाटर सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर और टमाटर को अच्छे से धो लें. गाजर और टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बड़े बर्तन में गाजर और टमाटर को डाल दें. इसमें लहसुन और अदरक को डाल दें. पानी डालकर गाजर और टमाटर को पका लें.
- जब टमाटर और गाजर सॉफ्ट हो जाए तब आप इसे उतार लें और ठंडा होने दें. इसके बाद मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें.
- पैन को गर्म करें. इसमें आप बटर को डाल दें. बटर जब पिघल जाए तब आप गाजर और टमाटर के घोल को डालकर थोड़ी देर पका लें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. सूप अगर ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी डाल दें.
- सूप में उबाल आ जाने पर गैस बंद कर दें. ऊपर से धनिया पत्ती और क्रीम डालकर सजाएं. इस तरह से आप गाजर टमाटर का सूप तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




