किचन में वक्त नहीं लगेगा ज्यादा, खाना बनाते समय अपनाएं ये टिप्स
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 17 Feb 2026 11:52 AM
महिला किचन में खाना बनाते हुए (AI Image)
Time-Saving Cooking Tips: सुबह के वक्त में जब घड़ी की सुइयां भाग रही हों, तब अदरक छीलना किसी आफत से कम नहीं लगता है. ऐसे में अगर आपके पास सही प्लानिंग और कुछ किचन हैक्स पता हों, तो आप चुटकियों में खाना तैयार कर सकते हैं.
Time Saving Cooking Tips: सुबह काम के लिए जल्दी निकलने की टेंशन में समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए. सुबह की भागदौड़ में खाना बनाने के लिए ज्यादा टाइम भी नहीं मिल पाता है. बार-बार बाहर का खाना खाने से सेहत पर भी असर पड़ता है. ऐसे में कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप जल्दी से खाना बना सकते हैं.
पेस्ट तैयार रखें
रसोई में समय बचाने और खाना जल्दी बनाने के लिए आप अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट पहले से तैयार करके रख लें. आप इसे फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर करें. जब ये पेस्ट तैयार रहते हैं तो खाना बनाते समय आसानी से मिल जाते हैं और खाना जल्दी बन जाता है.
वन पॉट रेसिपी बनाएं
समय बचाने के लिए आप वन पॉट रेसिपी बना सकते हैं. वन पॉट रेसिपी को आप एक ही बर्तन में बना सकते हैं. पुलाव, खिचड़ी, नूडल्स और सूप जैसी डिशेज बहुत जल्दी बन जाती हैं. प्रेशर कुकर या पैन का इस्तेमाल आप कर सकते हैं.
पहले से ही तैयारी करें
अगर आप हफ्ते में एक बार सब्जियों को काटकर एयरटाइट बॉक्स में रख लें तो रोजाना खाना बनाने में बहुत समय बच जाएगा. रात में सोच ही लें कि आप नाश्ते में क्या बनाएंगे. उस डिश से जुड़ी चीजें आप पहले से ही इकट्ठा करके रख लें जिससे कि सुबह चीजों को ढूंढने में टाइम वेस्ट न हो. बच्चों को टिफिन में क्या देना है इस बारे में पहले ही तय कर लें.
ढककर पकाने की आदत डालें
अगर आपको पानी जल्दी उबालना है या खाना जल्दी तैयार करना है तो हमेशा उसे ढककर पकाएं. इससे रोजाना किचन में समय की बहुत बचत होती है और खाना बनाने का काम आसान हो जाता है.
बचे हुए खाने का स्मार्ट इस्तेमाल
रात की बची हुई दाल, रोटी या चावल को फेंकने की बजाय इस्तेमाल करें. सुबह इनका इस्तेमाल करके आप जल्दी और आसानी से नई डिश तैयार कर सकते हैं. बची रोटी से रोल और बचे चावल से फ्राइड राइस बनाना आसान है. आप बचे हुए दाल से दाल पराठा बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी
यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










