Gajar Kheera Raita: थाली में सर्व करें ये स्वादिष्ट गाजर-खीरा का रायता, जानिए झटपट बनाने की विधि

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Jan 2026 3:10 PM

विज्ञापन

Gajar Kheera Raita (AI Image)

Gajar Kheera Raita: अगर आप भी रायता खाना पसंद करते हैं तो गाजर-खीरा का रायता जरूर ट्राई करें. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं गाजर-खीरा का रायता को तैयार करने का तरीका.

विज्ञापन

Gajar Kheera Raita: थाली में अगर रायता मिल जाए तो खाना खाने का मजा दोगुना हो जाता है. रायता की खास बात ये होती है कि इसे तैयार करने में आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है और ये झटपट बन भी जाता है. रायता को आप बिरयानी, चीला, पराठा या चावल-दाल के साथ सर्व कर सकते हैं. अगर आप भी रायता की ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जिसे खाते ही दिल खुश हो जाए तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप गाजर-खीरा का रायता बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. 

गाजर-खीरा का रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर- 1 (कद्दूकस किया हुआ)
  • दही- 1 कप
  • खीरा- 1 (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • काला नमक- चुटकी भर
  • भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)

गाजर-खीरा का रायता को कैसे तैयार करें?

  • गाजर-खीरा रायता को बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को अच्छे से धो लें और कद्दूकस कर लें. अब आप खीरा को भी धो लें और इसे छील लें. खीरा को भी कद्दूकस कर लें. कद्दूकस किया हुआ खीरा को हाथों से दबाकर पानी निचोड़ लें. 
  • अब एक बर्तन में दही को लें और फेंट लें. इस बर्तन में आप कद्दूकस किया हुआ गाजर और खीरा को डाल दें. दही के साथ मिला लें. इसके बाद आप स्वादानुसार नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाल दें. 
  • लाल मिर्च पाउडर को भी मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. फिर ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें. इस तरह से आप झटपट रायता तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola