ePaper

Spider Web Removal Tips: अब नहीं दिखेंगे घर में मकड़ी के जाले, अपनाएं ये असरदार और आसान तरीके

Updated at : 06 Oct 2025 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
sipder web

sipder web

Spider Web Removal Tips: कई बार तो दिवाली से पहले भी घर की सफाई चालू हो जाती है. साफ-सफाई में सबसे मुश्किल काम घर के जालों को साफ करने का होता है. ये जालें इतनी ऊपर लगे होते हैं कि आसानी से साफ नहीं किया जा सकता है. इसके लिए कुछ अलग से उपाय करने होते हैं.

विज्ञापन

Spider Web Removal Tips: दिवाली के आते ही या उससे पहले भी लोग घरों को हर तरह से साफ करते हैं.  कई बार तो दिवाली से पहले भी घर की सफाई चालू हो जाती है.  साफ-सफाई में सबसे मुश्किल काम घर के जालों को साफ करने का होता है.  ये जालें इतनी ऊपर लगे होते हैं कि आसानी से साफ नहीं किया जा सकता है.  इसके लिए कुछ अलग से उपाय करने होते हैं.  आइए इस आर्टिकल में जानते हैं की घर में लगे मकड़ी के जालों को किस तरह आसानी से साफ किया जा सकता है.  

मकड़ी के जाले कैसे लगते हैं?

मकड़ियां घर के कोनों, छतों और कम इस्तेमाल होने वाली जगहों पर जाले बनाती हैं ताकि वे अपने शिकार को पकड़ सकें.  गंदगी और अंधेरा उनकी पसंदीदा जगह होती है. 

जाले हटाने का सबसे आसान तरीका क्या है?

सबसे आसान तरीका है झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल.  इससे आप बिना ज्यादा मेहनत के जाले हटा सकते हैं और घर साफ दिखेगा. 

क्या घरेलू सिरके से मकड़ी के जालों को हटाया जा सकता है?

हां, सिरका बहुत असरदार उपाय है.  बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे करें.  मकड़ियां सिरके की गंध से दूर रहती हैं. 

दुबारा मकड़ी के जालों को लगने से कैसे रोकें?

घर की नियमित सफाई करें. 
कोनों, छतों और पर्दों के पीछे झाड़ू लगाएं. 
नींबू या लैवेंडर ऑयल का स्प्रे करें. 
खिड़कियों और दरवाजों के किनारों को सील रखें. 

क्या किसी तेल की मदद से मकड़ी के जालों को लगने से रोक जा सकता है?

हां, इनकी खुशबू मकड़ियों को पसंद नहीं आती.  पानी में कुछ बूंदें पुदीने या नीलगिरी तेल की मिलाकर स्प्रे करें, इससे मकड़ियां पास नहीं आएंगी. 

मकड़ी के जाले बार-बार घर में क्यों बन जाते हैं?

अगर घर में कीड़े-मकौड़े ज्यादा हैं या सफाई कम होती है, तो मकड़ियां बार-बार लौट आती हैं.  इसलिए घर को सूखा, साफ और रोशनीदार रखें. 

क्या लाइट जलाकर रखने से मकड़ियां घर में ज्यादा आती है?

हां, क्योंकि लाइट की वजह से कीड़े आते हैं और मकड़ियां उन्हें खाने के लिए आती हैं.  इसलिए रात में अनावश्यक लाइट्स बंद रखें

यह भी पढ़ें: Balcony Decoration For Diwali: दिवाली पर बालकनी की डेकोरेशन देख ठहर जाएगी सब की नजरें, इन तरीकों से सजाएं

यह भी पढ़ें: Balcony Decoration For Diwali: दिवाली पर बालकनी की डेकोरेशन देख ठहर जाएगी सब की नजरें, इन तरीकों से सजाएं

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola