ePaper

Balcony Decoration For Diwali: दिवाली पर बालकनी की डेकोरेशन देख ठहर जाएगी सब की नजरें, इन तरीकों से सजाएं

Updated at : 05 Oct 2025 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
balcony decoration for Diwali

balcony decoration for Diwali ( AI image)

Balcony Decoration For Diwali: बालकनी को डेकोरेट करने की सोच रहे हैं? दिवाली के मौके पर सजी हुई बालकनी से आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाती है. इस आर्टिकल में कुछ आइडियाज का यूज कर आप बालकनी को सजा सकते हैं.

विज्ञापन

Balcony Decoration For Diwali: दिवाली के त्योहार पर लोग घर को सुंदर लाइट से सजाते हैं. घर का एक अहम हिस्सा बालकनी है. शाम के वक्त में चाय पीते हुए लोग अपना टाइम बालकनी में स्पेंड करते हैं. दिवाली में बालकनी की डेकोरेशन आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करती है. आप कई तरह से बालकनी को डेकोरेट कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से बालकनी को डेकोरेट करने के आइडियाज.

दिवाली पर बालकनी को कैसे सजाएं?

दिवाली के मौके पर बालकनी सजाने के लिए आप लाइट और दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बालकनी की रेलिंग पर चारों तरफ फेयरी लाइट को लगा सकते हैं. आप व्हाइट या कलरफुल लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एक कोने में कुशन और लैंप लगा कर सजा सकते हैं.

कौन सी चीजों का करें यूज?

आप बालकनी को सजाने के लिए लैंप्स और लाइट का यूज कर सकते हैं. आप ब्यूटीफुल फर्नीचर का भी इस्तेमाल करें. बालकनी में टेबल को रख रहें तो आप एक प्लेट में फूलों को सजाकर बीच में रख सकते हैं. दिवाली पर आप तोरण को लगा सकते हैं साथ ही दीवारों पर आप कागज से बने डेकोरेशन आइटम को लगा सकते हैं. 

दीवारों के लिए क्या करें?

दिवाली डेकोरेशन के लिए आप बालकनी की दीवारों को सुंदर कलर से पेंट करवा लें. साथ ही आप एक साइड की दीवार पर पर्दे लगाकर डेकोरेट कर सकते हैं. अगर आप पर्दे और कुशन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो दीवारों की कलर के हिसाब से सेलेक्ट करें. 

पौधे और फूल से कैसे सजाएं?

आप बालकनी में पौधे और फूल को गमले में लगा सकते हैं. आप खूबसूरत और खुशबूदार फूल के पौधों को लगाएं. इससे आपकी बालकनी बेहद खूबसूरत नजर आएगी. आप बालकनी में फूलों की रंगोली भी दिवाली के दिन बना सकते हैं. रंगोली को आप दीयों की मदद से और भी खूबसूरत बनाएं. आप दीपावली के मौके पर फूल की माला से भी बालकनी को सजाएं. आप बालकनी की रेलिंग और दीवारों पर फूल माला को लटका सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Diwali Cleaning Tips: दिवाली से पहले घर को चमकाएं, सफाई को आसान बनाएं इन टिप्स की मदद से

यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date: दशहरे के ठीक इतने दिनों बाद मनाई जाती है दिवाली, जानें धार्मिक कारण

यह भी पढ़ें- How To Decorate Karwa Chauth Thali At Home: इस करवा चौथ आसान तरीकों से घर पर खुद सजाएं पूजा की थाली

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola