Diwali Cleaning Tips: दिवाली से पहले घर को चमकाएं, सफाई को आसान बनाएं इन टिप्स की मदद से
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Oct 2025 2:22 PM
diwali cleaning tips ( AI Image)
Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि सफाई को कैसे किया जाए? अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे सफाई करने में आसानी होगी.
Diwali Cleaning Tips: दिवाली के त्योहार को लेकर लोगों के बीच में उत्साह और उमंग देखने को मिलता है. दिवाली यानी रोशनी के त्योहार को पूरे धूमधाम से मनाया जाता है. दिवाली के त्योहार के शुरू होने से पहले लोग घरों की सफाई करते हैं और अपने घर को सजाते हैं. पूरे घर को साफ करना कोई आसान काम नहीं है और इसके लिए जरूरी है कि आप सफाई को भी प्लानिंग के साथ करें. पहले से सोच कर काम करना आसान होता है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कैसे आप दिवाली की सफाई को आसान बना सकते हैं?
सबसे पहले क्या करें?
दिवाली की सफाई की शुरुआत करने से पहले आप एक प्लान बना लें कि कैसे आप सफाई को करेंगे. आप चीजों की लिस्ट बना लें जिसकी जरूरत आपको सफाई के लिए पड़ेगी. एक सही प्लान की मदद से आप साफ-सफाई को ढंग से कर पाएंगे.
कब से शुरुआत करें?
दिवाली में पूरे घर की सफाई करनी पड़ती है इसलिए जरूरी है कि आप जल्दी ही इस काम को शुरू कर दें. अगर आप इसे टालते जाएंगे तो त्योहार के करीब आने पर आपके ऊपर एक्स्ट्रा प्रेशर आ जाएगा. आप इसके लिए 10-12 दिन पहले से ही सफाई शुरू कर दें.
सफाई कैसे करें?
आप अलमारी को साफ कर अच्छे से सजा लें. जो भी घर में फालतू के सामान हैं उन्हें आप बाहर कर दें. घर में पर्दे और कार्पेट को आप पहले ही धो लें. इसे अच्छे से ड्राई कर के रख दें और घर की सफाई होने के बाद आप इसे लगाएं. हर एक रूम की सफाई के लिए अलग-अलग दिन को बांट लें और रूम को साफ करें. अगर आप कुछ पुराने डेकोरेशन का सामान यूज करते हैं तो उसकी भी सफाई आप कर लें.
सफाई को आसान कैसे बनाएं?
पूरे घर की सफाई करना एक मुश्किल भरा काम है. आप इसे मजेदार बना सकते हैं. परिवार के लोगों के साथ मिलकर सफाई करें. आप बच्चों को भी छोटे काम में शामिल कर सकते हैं. सफाई बोरिंग न लगे इसके लिए आप काम करते टाइम गाना सुन सकते हैं. साथ मिलकर काम करने से काम भी जल्दी होगा और आप घर के लोगों के साथ टाइम भी बिता पाएंगे.
यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date: दशहरे के ठीक इतने दिनों बाद मनाई जाती है दिवाली, जानें धार्मिक कारण
यह भी पढ़ें- How To Decorate Karwa Chauth Thali At Home: इस करवा चौथ आसान तरीकों से घर पर खुद सजाएं पूजा की थाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










