Pudina Kachori Recipe: सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं पुदीना कचौड़ी, खाने में लगेगी बहुत टेस्टी 

Updated:
विज्ञापन
Pudina Kachori Recipe: सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं पुदीना कचौड़ी, खाने में लगेगी बहुत टेस्टी 

Pudina Kachori Recipe: बिना ज्यादा मेहनत किए बनाना चाहते हैं घर पर खस्ता कचौड़ी तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें पुदीना कचौड़ी बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Pudina Kachori Recipe: पुदीना से बनी चटनी आपने जरूर चखी होगी, लेकिन आज हम आपको पुदीना की कचौड़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये कचौड़ी इतनी खस्ता और स्वादिष्ट होती हैं कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे. इसे बनाने के लिए आपको किसी भरावन की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे जल्दी और सिंपल तरीके से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसान तरीके से पुदीना कचौड़ी बनाने की रेसिपी. 

पुदीना कचौड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा – 1 कप
  • ताजा पुदीना पत्ता (बारीक कटा) – आधा कप
  • जीरा – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 3 चम्मच (मोयन के लिए)
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तलने के लिए तेल – जरूरत अनुसार 

यह भी पढ़ें: Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी

पुदीना कचौड़ी बनाने की विधि क्या है?  

  • कचौड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और जीरा डालें. अब कटा हुआ पुदीना और तेल डालकर हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें. 
  • अब आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को हल्का हाथों से दबाकर चिपटा कर दें. इसी तरह आप सारे आटे से कचौड़ी का शेप बना लें. 
  • कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें तैयार हुई कचौड़ी डालकर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें. इसे आप एक तरफ पकने के बाद दूसरी तरफ भी अच्छे से पलटते हुए पकाएं. 
  • कचौड़ी अच्छे से तल जाने के बाद आप इसे निकाल लें. अब आप गरमा-गरम पुदीना कचौड़ी को सब्जी या किसी भी चटनी के साथ सर्व करके खाएं और स्वाद का मजा लें.  

यह भी पढ़ें: Oats Appe Recipe For Breakfast: सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता का उठाएं मजा, तैयार करें ये टेस्टी ओट्स अप्पे की मजेदार रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola