Diwali Rangoli Tips 2022: दिवाली पर ऐसे बनाएं खूबसूरत रंगोली, अपनाएं ये टिप्स, खिल उठेगी घर की रौनक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2022 6:00 AM
Diwali Rangoli Tips 2022: दिवाली के त्योहार में रंगोली बनाने की परंपरा है. कल यानी 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी. कई लोगों को रंगोली बनाना बहुत मुश्किल काम लगता है.अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.जिससे रंगोली बनाना आसान हो जाएगा.
Diwali Rangoli Tips 2022: दिवाली पर रंगोली बनाने का चलन काफी पुराना है.खासकर भारत में इसे बनाने की एक खास परंपरा भी है.ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर में मां लक्ष्मी आती हैं, जिनके स्वागत के लिए घर सजाया जाता है. कई लोगों को रंगोली बनाना बहुत मुश्किल काम लगता है.अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.जिससे रंगोली बनाना आसान हो जाएगा.
-
रंगोली बनाने के लिए प्लेन सर्फेस चुनें. अगर रंगोली बनाने वाली जगह उबड़-खाबड़ है तो चार्ट पेपर या लकड़ी के प्लेन बोर्ड का इस्तेमाल करें
-
आजकल मार्केट में रंगोली के लिए लकड़ी का बुरादा भी मिलता है, जिससे रंगोली बनाना ज्यादा आसान है. साथ ही इससे हाथों में कलर लगने वाली प्रॉब्लम भी नहीं होती, तो चिपकने वाले रंगों की जगह बुरादे का इस्तेमाल करें
-
एक पतला कपड़ा भी रखें ताकि रंगोली फैलने पर आप उसे सही कर सके बिना झंझट बवाल के रंगोली बनाने के लिए चूड़ी, छलनी, बोतल के ढक्कन, कंघी जैसी चीज़ों की मदद लें.इंटरनेट पर भी इन चीज़ों की मदद से बनने वाले डिज़ाइन्स की भरमार है.
-
जलते हुए दीये, पान या आम के पत्तों के साथ आप अपनी रंगोली को डेकोरेट कर सकते हैं
-
आप चाहें तो बाजार से बड़े दिये लाकर फूलों को चारो ओर रखकर भी रंगोली
फ्लॉवर पैटर्न या नई डिजाइन्स बनाने का यह सबसे बेस्ट तरीका है. आपको सिर्फ इसके लिए फेवीकोल की बॉटल के ऊपरी हिस्से को काटना है और उसके अंदर कलर्स भरने हैं . -
किसी भी डिजाइन में बारीक लाइन्स बनाने के लिए आप फोर्क या कंघी या फिर टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
मान्यताओं के अनुसार दरवाजे के पास बनाई गई रंगोली से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
-
रंगोली बनाने के लिए फूल और पत्तियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. रंगोली बनाने के लिए अलग-अलग रंग के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि फूलों के साथ हरे रंग की पत्तियां भी काफी अच्छी लगेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










