Diwali Decoration: साफ सफाई के बाद घर सजाने की टेंशन को करें दूर, दिवाली डेकोरेशन के लिए इन यूनिक आइडियाज का करें इस्तेमाल

diwali decoration ideas (AI Image)
Diwali Decoration: दिवाली की सफाई के बाद आप भी घर सजाने की सोच रहे हैं तो आप इन डेकोरेशन आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं दिवाली के लिए डेकोरेशन आइडियाज.
Diwali Decoration: दिवाली के त्योहार पर जब पूरे घर को साफ सफाई के बाद सजाया जाता है तो घर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. हर कोई घर को सुंदर तरीके से डेकोरेट करने की चाहत रखता है. इसके लिए तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है. मार्केट से डेकोरेशन की चीजों को लाना या घर पर ही सब के साथ बैठकर सजावट के लिए चीजों को तैयार करना बहुत खास होता है. अगर आप भी घर को डेकोरेट करने के लिए आइडियाज की खोज में हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कलर बेस्ड सजावट कैसे करें?

दिवाली पर अपने पूरे घर को अलग लुक देना चाहते हैं तो आप पूरे घर को किसी रंग या थीम के हिसाब से सजाएं. आप गोल्ड और रेड का कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं. आप कलर के हिसाब से दीवार को पेंट करवा सकते हैं. अगर आप गोल्ड और रेड थीम चुनते हैं तो दीयों, मोमबत्तियों, फूलों, लाइट्स में ये रंग इस्तेमाल कर सकते हैं.
पर्दे और कुशन कवर से कैसे सजाएं?

दिवाली पर खूबसूरत पर्दे और कुशन से घर को सजा सकते हैं. इसके लिए आप ब्राइट कलर के पर्दे चुनें. आप लंबे पर्दों को रूम में लगाएं. आप कुशन कवर में सिल्क या सैटिन कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. वर्क वाले कुशन कवर का इस्तेमाल आप दिवाली की सजावट में कर सकते हैं.
पौधों का इस्तेमाल कैसे करें?

आप पौधों का इस्तेमाल कर घर को सजा सकते हैं. आप डाइनिंग टेबल, लिविंग रूम का टेबल या साइड टेबल पर आप छोटे-छोटे पौधे रख सकते हैं. हॉल, लिविंग रूम या बालकनी के कोनों में बड़े पौधे रखें.
वॉल हैंगिंग से दीवार को कैसे सजाएं?

आप दिवाली पर दीवारों पर पेंटिंग्स या वॉल हैंगिंग को लगाएं. इसमें आप धागे, मिरर वर्क या गोल्डन पैटर्न्स वाले वॉल हैंगिंग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
आर्टिफिशियल फूलों से घर को सजाएं.

आप आर्टिफिशियल फूलों के इस्तेमाल से घर को सजाएं. आप दीवारों पर फूलों की माला को लटकाएं. रूम में आप रंग-बिरंगे फूलों को सुंदर डेकोरेट किए हुए फ्लावर पॉट में डालकर रखें.
लाइट का इस्तेमाल कैसे करें?

दिवाली की सजावट में लाइट का इस्तेमाल करें. फेयरी लाइट को आप बालकनी, खिड़की पर लगाएं. लाइट की सजावट से घर सुंदर नजर आता है.
यह भी पढ़ें- Homemade Rangoli Colours For Diwali: बिना मार्केट जाए, घर पर ही तैयार करें दिवाली के लिए होममेड रंगोली कलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










