ePaper

Paneer Balls Recipe: ठंडी शाम में क्रिस्पी पनीर बॉल्स के साथ चाय का मजा होगा दोगुना

Updated at : 04 Jan 2026 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
Crispy Paneer Balls Recipe For WinterCrispy Paneer Balls Recipe For Winter

पनीर बॉल्स रेसिपी (Image - Gemini)

Paneer Balls Recipe: हल्की भूख लगी हो या फिर शाम के साथ के साथ आप क्रिस्पी पनीर बॉल्स को खा सकते हैं. खासकर बच्चों के लिए यह बहुत ही बेस्ट स्नैक्स है.

विज्ञापन

Paneer Balls Recipe: क्रिस्पी पनीर बॉल्स को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं. चाहे आपको हल्की भूख लगी हो या फिर शाम की चाय के साथ भी आप इसे खा सकते हैं. खासकर किड्स पार्टी में यह पनीर बॉल्स खूब पसंद किया जाता है. यह स्नैक्स काफी हेल्दी भी होता है. आप भी अगर इस क्रिस्पी पनीर बॉल्स को घर पर बनाना चाहते हैं तो अब हम आपको इसकी बहुत आसान रेसिपी बताते हैं.

क्रिस्पी पनीर बॉल्स बनाने की सामग्री

  • पनीर कद्दूकस – 1/2 किलो
  • प्याज बारीक कटा – 1
  • सूजी – 1/2 कप
  • मैदा – 4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • अमचूर – 1/2 टी स्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
  • तेल
  • नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Methi Mathri Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर फटाफट बनाएं खास टेस्ट वाली क्रंची मेथी मठरी

क्रिस्पी पनीर बॉल्स बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए पहले पनीर को कद्दूकस कर लें और उसे इसे एक बड़े बाउल में डाल दें.
  • इसमें 4 चम्मच मैदा डालकर दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, अमचूर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिला लें.
  • जब पनीर का मिश्रण तैयार हो जाए तब इसे हाथों में लेकर इसकी बॉल्स तैयार कर एक प्लेट में रखते जाएं.
  • अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
  • उसके बाद पनीर के बॉल्स को सूजी में अच्छी तरह लपेट कर डीप फ्राई कर लें.
  • पनीर बॉल्स गोल्डन ब्राउन होने के बाद एक प्लेट में निकाल लें.
  • आपके क्रिस्पी पनीर बॉल्स स्नैक्स के लिए बनकर तैयार हो चुकी हैं.
  • इसे आप टोमेटो सॉस या चटनी के साथ परोस सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Chilli Garlic Potato Recipe: चाय का मजा बढ़ाने के लिए चिली गार्लिक पोटैटो है बेस्ट ऑप्शन, कुछ मिनटों में हो जाएगा तैयार

इसे भी पढ़ें: Onion Puff Pastry: शाम की चाय के साथ लें अनियन पफ पेस्ट्री का आनंद, पलक झपकते ही हो जाएगा तैयार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola