Masoor Dal Cutlet: शाम में बनाएं क्रिस्पी मसूर दाल कटलेट, चटनी के साथ लगेगा मजेदार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 02 Dec 2025 4:03 PM
Masoor Dal Cutlet ( AI Image)
Masoor Dal Cutlet: शाम में स्नैक्स में आप टेस्टी मसूर दाल कटलेट को बना सकते हैं. इसे आप हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व करें. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मसूर दाल कटलेट बनाने का तरीका.
Masoor Dal Cutlet: शाम में आप भी एक ऐसा स्नैक्स बनाना चाहते हैं जो आसानी से बन जाए और स्वाद में भी लाजवाब हो तो कटलेट को बना सकते हैं. आपने कई तरह के कटलेट का स्वाद जरूर चखा होगा जैसे आलू कटलेट या बीटरूट कटलेट. लेकिन क्या आपने कभी मसूर दाल कटलेट को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आप मसूर दाल कटलेट बनाने की आसान विधि के बारे में जान सकते हैं.
मसूर दाल कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मसूर दाल- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- आलू- 2 उबले हुए
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
- तेल- जरूरत के अनुसार
मसूर दाल कटलेट को कैसे तैयार करें?
- मसूर दाल कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप मसूर दाल को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. अब आप दाल को मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें. एक बर्तन में आप दाल को डाल दें. इसमें आप मैश किए आलू, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें.
- इसमें आप ब्रेड क्रम्ब्स को मिला दें. इसके बाद आप हींग, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला को डाल दें.
- अब आप मिश्रण से छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसके बाद आप कड़ाही में तेल को डालकर गर्म करें. इसमें आप कटलेट को डालें और इसे फ्राई कर लें. जब ये अच्छे से पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे कड़ाही से निकाल लें. इस तरह से आप मसूर दाल कटलेट को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Paneer Nuggets Recipe: बच्चों को शाम में करें सरप्राइज, स्नैक्स में तैयार करें स्वादिष्ट पनीर नगेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










