Children’s Day Special Chocolate Cake: बाल दिवस पर बनाएं बच्चों का फेवरेट चॉकलेट केक, बिना ओवन के भी बनेगा सॉफ्ट

Children’s Day Special Chocolate Cake (AI image)
Children’s Day Special Chocolate Cake: केक बच्चों को बहुत पसंद होता है. चॉकलेट केक का नाम सुनकर बच्चे और भी ज्यादा खुशी से नाचने लग जाते हैं. ऐसे में बाल दिवस भी आने वाला है इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप बच्चों का फेवरेट चॉकलेट केक घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Children’s Day Special Chocolate Cake: बाल दिवस के खास अवसर पर बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं उनका फेवरेट डिश तो केक से बेहतर कुछ नहीं. हर बच्चा केक के पीछे दीवाना होता है. जब बात हो चॉकलेट केक की तब बच्चे और भी खुशी से नाचने लग जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे को खुश करने के लिए चॉकलेट केक खिलाना चाहते हैं तो इस बार बाहर से नहीं, घर पर बनाएं अपने हाथों से टेस्टी चॉकलेट केक. इस आर्टिकल में दी गई चॉकलेट केक की रेसिपी आप बिना ओवन के भी आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको बाल दिवस के खास मौके पर आसानी से घर पर चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी.
चॉकलेट केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- कोको पाउडर – आधा कप
- मैदा – 1 कप
- चीनी – आधा कप पाउडर
- तेल – आधा छोटा कप
- दही/दूध – आधा कप
- बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच
- बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
- वनीला एसेंस – 1 चम्मच
- नमक – एक चुटकी
सजावट के लिए
- रंग-बिरंगी स्प्रिंकल्स या जेम्स
- चॉकलेट अलग-अलग शेप
यह भी पढ़ें: Children’s Day Gift Idea: बाल दिवस पर बच्चों को दें प्यार से बने ये 5 हैंडमेड गिफ्ट्स, देखकर खिल उठेगा उनका चेहरा
यह भी पढ़ें: Children’s Day Gift Ideas: बच्चे हो जाएंगे खुश, बाल दिवस के खास मौके पर दें ये गिफ्ट, हमेशा रहेगा याद
यह भी पढ़ें: Vanilla Cake Recipe: खास मौके पर बनाएं, बिना अंडे का बेकरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी वनीला केक
चॉकलेट केक बनाने की विधि क्या है?
- बाल दिवस के खास मौके पर केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छे से छान लें.
- अब दूसरे बाउल में तेल, दही और चीनी पाउडर डालकर अच्छे से फेंटें. इसके बाद इसमें वनीला एसेंस डालें.
- अब इसमें पहले बाउल में रखी सूखी सामग्री डालकर धीरे-धीरे स्मूद बैटर तैयार करें. जरूरत लगे तो इसमें दूध डालें.
- केक को बिना ओवन बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर के तले में एक कप नमक डालें. फिर इसके ऊपर एक स्टैंड रखें और कुकर को ढक कर 10 मिनट प्रीहीट करें.
- इसके बाद तैयार हुआ केक का बैटर केक टिन में डालकर कुकर के स्टैंड पर रखें और धीमी आंच पर 35–40 मिनट तक पकाएं.
- केक अच्छे से पक जाने के बाद इसे निकालकर ठंडा होने दें. फिर इसे रंग-बिरंगी स्प्रिंकल्स, जेम्स और चॉकलेट से सजाएं.
यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Snacks Idea: बाल दिवस पर बच्चों के लिए झटपट बनाएं ये मजेदार स्नैकस, बच्चें हो जाएंगे खुश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










