Vanilla Cake Recipe: खास मौके पर बनाएं, बिना अंडे का बेकरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी वनीला केक

Published by : Priya Gupta Updated At : 15 Jun 2025 8:36 AM

विज्ञापन

vanilla cake (ai image)

Vanilla Cake Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में बिना अंडे का वनीला केक बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने दोस्त या परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर बनाकर खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

Vanilla Cake Recipe: साल के हर दिन किसी न किसी का जन्मदिन, एनिवर्सरी या घर पर पार्टी होता है. ऐसे खास मौकों पर अगर आप अपने परिवार या दोस्तों को खुश करना चाहते हैं, तो ये केक घर पर जरूर बनाएं. जी हां, हम बात कर रहे हैं, घर पर आसानी से बिना अंडे का वनीला केक बनाने के बारे में. ये केक अंदर से सॉफ्ट, स्पंजी और मीठा होता है, जो सबको जरूर पसंद आएगा और आपके मेहनत, प्यार को भी महसूस कराएगा. बिना अंडे का वनीला केक बनाना बहुत आसान है. साथ ही, ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से वनीला केक बनाने के बारे में.

वनीला केक बनाने की सामग्री 

  • मैदा – 1 कप 
  • चीनी – 2 कप (पिसी हुई)
  • दूध या दही – आधा कप (गुनगुना)
  • मक्खन – आधा कप (पिघला हुआ)
  • बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
  • वनीला एसेंस – 1 चम्मच
  • नींबू का रस या सिरका – 1 चम्मच
  • नमक – एक चुटकी
  • दूध या क्रीम –3 बड़ा चम्मच 
  • वनीला एक्सट्रैक्ट – 1 चम्मच 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक

वनीला केक बनाने की विधि  

नोट – अगर आप केक को ओवन में बना रहे हैं, तो उसे 180°C पर पहले से प्रीहीट करें. 

अगर आप कढ़ाही में बना रहे हैं, तो उसमें नमक डालकर   स्टैंड रखें और ढक्कन लगाकर 10 मिनट धीमी आंच पर प्रीहीट करें. 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को डालकर अच्छे से छान लें. 
  • फिर अब दूसरी कटोरी में पिघला हुआ थोड़ा सा मक्खन और पिसी हुई चीनी मिलाकर अच्छी तरह से फेंटें.
  • अब इसमें दूध, वनीला एसेंस और नींबू का रस (या सिरका) डालें और मिलाएं. 
  • इसके बाद अब धीरे-धीरे सूखी सामग्री को इस मिश्रण में मिलाएं और बैटर को स्मूथ बनाएं. 
  • इस बैटर को पहले से ग्रीस किए गए केक टिन में डालें और ऊपर से बंद करें. 
  • इसे ओवन में 30-35 मिनट तक बेक करें या कढ़ाई में बना रहे हैं तो स्टैंड पर टिन रखकर ढक्कन लगाएं और धीमी आंच पर 35-40 मिनट तक पकाएं. 
  • केक अच्छे से पकने के बाद टूथपिक से चेक करें, अच्छा निकले तो आपका केक बनकर तैयार है. 

केक को बटर क्रीम से सजाने के लिए  

  • सबसे पहले क्रीम बनाने के लिए नरम मक्खन को 3-5 मिनट अच्छे से फेंटें, जब तक ये हल्का और क्रीमी न हो जाए. 
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पिसी हुई चीनी डालें और फेंटते रहें. 
  • इसके बाद वेनिला और दूध को मिक्स करके अच्छे से बटरक्रीम बना लें. 
  • अब केक के ऊपर और किनारों पर अच्छे से बटरक्रीम लगाएं, केक के ऊपर आप अपने मन पसंद का चॉकलेट या कलरफुल स्प्रिंकल्स भी डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बचपन की यादों को करें ताजा, बिना अंडे के बनाएं टूटी फ्रूटी केक रेसिपी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola