ePaper

Chhath Puja 2023 : नहाय-खाय के साथ शुरू होगा लोकआस्था का महापर्व छठ, जानें पूजा डेट और पूजा सामग्री

Updated at : 15 Nov 2023 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2023 : नहाय-खाय के साथ शुरू होगा लोकआस्था का महापर्व छठ, जानें पूजा डेट और पूजा सामग्री

Chhath Puja 2023 : छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल चतुर्थी तिथि से शुरू होती है और शुक्ल सप्तमी को समाप्त होती है, छठ महापर्व के पहले दिन नहाय खाय होता है, दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर का अर्घ्य जबकि चौथे दिन उदयागामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व का समापन होता है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2023 : छठ पूजा को प्रकृति और आध्यात्मिकता के बीच गहरे संबंध द्वारा चिह्नित किया गया है. अपनी समृद्ध परंपराओं के साथ यह त्योहार कृतज्ञता, अनुशासन और जीवन के शाश्वत चक्र का सार समाहित करता है. यह पवित्र त्योहार ऊर्जा और जीवन के अंतिम स्रोत सूर्य देव को समर्पित है.

undefined

छठ त्योहार ऊर्जा के देवता, सूर्य देव की पूजा करने के लिए मनाया जाता है. पवित्र छठ पूजा करने से कुष्ठ रोग जैसी पुरानी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं.

undefined

इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार से हो रही है. छठ पूजा को बहुत ही कठिन पर्व माना जाता है. नहाय खाय में व्रती पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्य चावल के साथ कद्दू की सब्जी, चने की दाल, ग्रहण करते हैं.

undefined

18 नवंबर को खरना है. इस दिन गुड़ और खीर का प्रसाद बना कर भगवान को अर्पण करने के बाद व्रती इस प्रसाद को ग्र्हण करते हैं,इस महाप्रसाद को भक्तों के बीच वितरित भी किया जाता है.

undefined

व्रती गुड़ और खीर का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे निर्जला उपवास रखती हैं. इस प्रसाद को बनाने में मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है.

undefined

19 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसे संध्या अर्घ्य भी कहते हैं इसके अगली सुबह 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

undefined

छठ पूजा का मुख्य प्रसाद केला और नारियल होता है. इस पर्व का महाप्रसाद ठेकुवा को कहा जाता है. यह ठेकुवा आटा, गुड़ और शुद्ध घी से बनाया जाता है, जो काफी प्रसिद्ध है, इसके अलावा सभी प्रकार के मौसमी फल पूजा में शामिल करने का विधान है.

undefined

छठ पूजा में पवित्रता का पूरा ख्याल रखा जाता है. व्रत रखने वाली महिलाएं जमीन पर सोती हैं.

undefined

छठ पूजा का प्रसाद बहुत ही पवित्र होता है, इसे बनाते समय कई बातों का ख्याल रखना होता है जैसे कि स्नान करके साफ कपड़े पहनकर बिल्कुल पवित्रता के साथ इसे बनाना चाहिए. प्रसाद बनाने वाली जगह भी साफ होनी चाहिए.

undefined

छठ पूजा के प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी टोकरियां, सूर्य को अर्घ देने के लिए बांस या पीतल का पात्र (सुपेली), सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दूध और गंगाजल रखने के लिए एक सेट गिलास, लोटा और थाली, नारियल में जल भरा हुआ, पांच पत्तेदार गन्ने के तने, चावल, 12 दीपक या दीया, अगरबत्ती, कुमकुम, रोशनी, सिन्दूर, एक केले का पत्ता, केला, सेब, सिंघाड़ा, हल्दी, मूली, अदरक का पौधा, शकरकंद और सुथनी (रतालू प्रजाति) सुपारी, शहद और मिठाई, गुड़ , गेहूं और चावल का आटा, गंगाजल और दूध, प्रसाद- ठेकुवा जरूरी है.

Also Read: Chhath Puja 2023: छठ पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें ज्योतिषाचार्य से व्रत पूजा से जुड़ी सबकुछ
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola