ePaper

Chandra Grahan 2023: गलती से भी न करें ये काम,चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट स्त्रियां इन चीजों से जरूर करें परहेज

Updated at : 26 Oct 2023 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023: गलती से भी न करें ये काम,चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट स्त्रियां इन चीजों से जरूर करें परहेज

Chandra Grahan 2023 : साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को पूर्णिमा के दिन लगेगा. भारतीय समय अनुसार रात 1 बजकर 44 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा.इस दौरान भोजन बनाने और खाने से बचना चाहिए.इस दौरान पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए. गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन
undefined

चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल माना जाता है. शरद पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले यानी दोपहर 4 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा. सूतक चंद्र ग्रहण खत्म होने तक यानी 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. पौराणिक मान्यता के अनुसार सूतक काल के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को कुछ कार्यों से परहेज करना चाहिए.

undefined

ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट स्त्रियां धारदार चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें. जैसे सब्जी न काटें, सिलाई, कढ़ाई, कैंची, चाकू का उपयोग करने से बचे. ऐसा करना अशुभ होता है और मां के साथ बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है.

undefined

ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण करते रहें. अपने मन में नकारात्मक विचार नहीं रखने चाहिए साथ ही तनाव और विवाद की स्थिति से बच कर रहें. क्रोध और अहंकार न करें, खुद को बिल्कुल शांत रखें.

undefined

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से भी परहेज करना चाहिए. कहते हैं इससे बच्चे की बुद्धि पर नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसा करने से बच्चा मानसिक रूप से मंद होता है.

undefined

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण की अवधि में प्रेग्नेंट स्त्रियों को तुलसी दल रखकर दुर्गा पाठ या अपने इष्टदेव के मंत्र का स्मरण करना चाहिए. इससे मां-शिशु पर बुरी शक्तियों का असर नहीं पड़ता.

undefined

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को पवित्र जल से स्नान कर लेना चाहिए. कहते हैं इससे गर्भस्थ शिशु और मां दोनों पर ग्रहण का दोष खत्म हो जाता है. सूतक काल में देव विग्रह के स्पर्श को नहीं करना चाहिए, इसके अलावा ग्रहण का साया भी देव विग्रहों पर न पड़े, इसके लिए मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. जिन जगहों पर ग्रहण का साया पड़ता है, वहां इससे अच्छे और बुरे का असर होता है, इसलिए ग्रहण काल में इसके दोष को कम करने के लिए जप और तप करना चाहिए.

undefined

चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाने और खाने से बचना चाहिए.इस दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए.चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.साथ ही चाकू या कैंची का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को छूने से भी बचना चाहिए.

undefined

चंद्र ग्रहण दिखे या न दिखे लेकिन इसके कारण तमाम राशियों पर प्रभाव पड़ता है. मान्यता है कि यदि चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नमः’ अथवा भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नम: शिवाय’ का जप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए. इससे अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं.

undefined

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को पवित्र जल से स्नान कर लेना चाहिए. कहते हैं इससे गर्भस्थ शिशु और मां दोनों पर ग्रहण का दोष खत्म हो जाता है.

Also Read: Chandra Grahan 2023 Date, Time in India LIVE: लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रगहण, जानें कब और कहां दिखाई देगा
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola