Chanakya Niti: गधे की ये आदतें आपको जीवन में दिलाएगी सफलता, जितनी जल्दी सीखें उतना बेहतर

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य निति को ज्ञान का भंडार कहा जाता है जिसमे सफलता पाने के लिए कई रास्ते बताए गए हैं. उसके अनुसार हमें जानवरों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और हमे उनसे बहुत कुछ सीखना भी चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार हर जीव किसी न किसी खास वजह से जाना जाता है. भगवान हर जीव में कोई ऐसी खास विशेषता जरूर देकर भेजते हैं जिस वजह से उसे जाना जाता है. हमें भी उनकी इन विशेषताओं को अपने अंदर ग्रहण करना चाहिए. गधे में ऐसी कई सारी विशेषताएं होती हैं जिन्हे हमे अपनानी चाहिए और अपने जीवन को परिवर्तित करने की कोशिश करनी चाहिए. आइये जानते है की चाणक्य निति में गधा कैसे विद्वान बनने की शिक्षा देता है.

गधे में मेहनत की क्षमता

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि गधा एक बहुत ही मेहनती जीव है. यह एक बोझ उठाने वाला जानवर है लेकिन आप उसकी इस खूबी को कभी नजर अंदाज नहीं कर सकते की वह हमेशा ही मेहनत करने की क्षमता रखता है. हमे भी इससे यह सीखना चाहिए कि हमें हमेशा मेहनत करनी चाहिए और थक कर एक जगह बैठ नहीं जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

लगन से काम करने की शक्ति

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि गधा थकने के बाद भी बोझ ढोने से पीछे नहीं हटता. इंसानो को इससे यह जरूर सीखना चाहिए. इंसान को अपने काम को पूरे लगन से करना चाहिए और तब तक करना चाहिए जब तक वह सफलता को न हासिल कर ले.

न घबराने की विशेषता

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि गधा सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में समान बना रहता है. वह किसी भी परिस्थिति में घबराता नहीं है. उसकी इस विशेषता को हमे जरूर से अपनाना चाहिए और हर परिस्थिति में सामान रहना चाहिए. खुशी हो या गम कभी भी किसी भी चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए.

ज्यादा की चाह नहीं करना

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि गधे को जितना मिलता हैं वो उतने में ही खुश हो जाता है और संतोष कर लेता है. लेकिन मनुष्य की प्रवृत्ति ऐसी नहीं है, उसे जितना मिलता है उतना कम लगता है. उसे उतने में संतोष नहीं मिलता. मनुष्य को गधे से यह भी सीखना चाहिए की हमारे पास जो है, जितना है वह पर्याप्त है. इनपुट: संजना गिरी

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola