Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक समझदार पुरुष कभी भी अपनी पत्नी तक को नहीं बताते हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गई कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक समझदार आदमी कभी भी अपनी पत्नी को नहीं बताता है. जब आप अपनी पत्नी को इन बातों को नहीं बताते हैं तो आपको एक बेहतर, इज्जत से भरी और खुशियों से भरी जिंदगी जिंदगी जीने का मौका मिलता है. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दान की जानकारी

चाणक्य नीति के अनुसार आपको अपनी पत्नी को कभी भी दान-पुण्य से जुड़ी बातें नहीं बतानी चाहिए. शास्त्रों में दान की जानकारी किसी को भी देने से मना किया गया है. जब आप दान की बात किसी और को बताते हैं तो इसका फल आपको मिलता नहीं है. कई बार दान देने की वजह से आपकी पत्नी आपको ताने भी मार सकती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

कमाई की जानकारी

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको अपनी कमाई की जानकारी पत्नी को भी नहीं देनी चाहिए. आप कितने पैसे कमा रहे हैं इसकी जानकारी सिर्फ आपको होनी चाहिए. कई बार जब आपकी पत्नी को आपकी सैलरी पता चल जाती है तो वह घर का बजट भी बिगाड़ सकती है.

अतीत की जानकारी

चाणक्य नीति के अनुसार चाहे आप अपनी पत्नी से कितना भी प्यार क्यों न करते हों उसे अपने अतीत के बारे में नहीं बताना चाहिए. आपको बीती बातों को भूलकर आगे के जीवन पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. जब आप पास्ट से जुड़ी बातों को अपनी पत्नी को बताते हैं तो ऐसे में लड़ाई-झगड़े के दौरान वह इन बातों को आपके सामने उठा भी सकती है.

अपनी कमजोरियां

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको अपनी कमजोरियों को कभी भी अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए. जब आपकी पत्नी को आपकी कमजोरियों के बारे में पता चल जाता है तो ऐसे में वह किसी भी झगड़े के दौरान इन बातों को आपके सामने उठाकर आपसे जीतने की कोशिश कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola