ePaper

Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

Updated at : 28 Jan 2025 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for life

chanakya niti for life

Chanakya Niti: अगर आप जीवन में कभी भी धोखा नहीं खाना चाहते हैं तो चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए. चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी इन नीतियों में धोखा खाने से बचने के लिए भी उपाय बता रखे हैं. कहा जाता है अगर आप जीवन में धोखा खाने से बचना चाहते हैं तो इन बातों का ख्याल आपको जरूर ही रखना चाहिए. इन बातों का ख्याल रखकर आपको न ही परिवार के लोग और ना ही बाहर का कोई धोखा दे पाएगा. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

काबू में रखें अपनी भावनाएं

अक्सर हम प्यार में या फिर दोस्ती में उस समय धोखा खाते हैं जब हम अपनी भावनाओं पर काबू रखना भूल जाते हैं. जब हम भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं तो यहीं हमारे धोखा खाने का सबसे बड़ा कारण बनता है. चाहे रिश्ता कोई भी हो आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखकर ही सामने वाले पर भरोसा करना चाहिए. जब आप भावनाओं पर काबू रखते हैं तो सही फैसले लेने में आपको परेशानी नहीं होती है. किसी के सामने अपनी भावनाओं को जाहिर करने से पहले सामने वाले के नीयत, सच्चाई और ईमानदारी की परख जरूर कर लें.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें

दिल और दिमाग का बराबर इस्तेमाल

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी रिश्ते में सिर्फ दिल से सोचना आपके लिए सही नहीं होता है. अगर आप कोई भी रिश्ता निभा रहे हैं तो आपको अपने दिल के साथ ही दिमाग का भी इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो भी आपको एक व्यावहारिक दृष्टिकोण जरूर रखना चाहिए. जब आप चीजों को सोचने के लिए दिल की जगह पर दिमाग का इस्तेमाल करेंगे तो आपके अंदर से कई गलतफहमियां दूर हो जाएंगी. जब आप दिमाग से सोचेंगे तो धोखा खाने से पहले के संकेत आपको बेहतर तरीके से दिखने लगेंगे. कई बार आप दिमाग से सोचकर लोगों के झूठ और फरेब को भी आसानी से पकड़ सकते हैं.

सतर्कता और समझदारी

रिश्ता चाहे दोस्ती का हो या फिर प्यार का सतर्कता और समझदारी सभी में ही जरूरी है. किसी भी फैसले को लेने से पहले जल्दबाजी करने से बचें, सामने वाले पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से भी बचें. किसी भी फैसले को लेने से पहले दिमाग का इस्तेमाल करे और हर आउटकम के बारे में अच्छी तरह से सोच लें. कभी भी मोह के वश में आकर गलत फैसले न लें.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों पर हमेशा बना रहता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, धन-दौलत से भरी रहती है तिजोरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola