घर में बरकत चाहिए? चाणक्य की ये 3 बातें अपनाएं, मां लक्ष्मी हमेशा रहेगी मेहरबान

Published by :Sameer Oraon
Published at :04 Dec 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य और मां लक्ष्मी की तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार जिस घर में सम्मान, समय की कद्र और समझदारी से खर्च करने की आदत हो, वहां कभी गरीबी नहीं टिकती. जानें वो 3 बातें जो घर में बरकत, सुख और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: घर की बर्बादी या समृद्धि सब कुछ हमारे हाथ में होता है. लेकिन अगर किसी घर के सदस्यों में कुछ खास आदतें हों तो उस आवास में कभी गरीबी नहीं आती है. चाणक्य की मानें तो जिस घर में कुछ विशेष गुण और व्यवहार अपनाए जाएं, वहां अभाव या गरीबी टिक ही नहीं सकती. साथ ही इन आदतों से जिंदगी की दिशा तय करने में भी मदद मिलती है. आइये जानते हैं महान राजनयिक, अर्थशास्त्री के अनुसार वह कौन सी आदते हैं.

घर के बड़े-छोटों में सम्मान और अनुशासन

चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में अनुशासन नहीं होता, वहां लक्ष्मी भी अधिक समय तक नहीं ठहरती. अगर परिवार में बड़े-छोटों का सम्मान नहीं, रोज कलह और अनबन रहती है, तो मुश्किलें बढ़ती हैं और अवसर हाथ से निकल जाते हैं. लेकिन जहां सम्मान के साथ संवाद होता है, वहां सही समय पर सही निर्णय लिये जाते हैं और परिवार प्रगति की ओर बढ़ता है.

Also Read: बदलते जमाने में भी कारगर है चाणक्य का ये थ्री स्टेज पैरेंटिंग मॉडल, आज ही जान लें नहीं तो तय है बच्चे की बर्बादी

समय का मूल्य समझने की आदत

चाणक्य ने समय को सबसे बड़ा धन बताया है. वे कहते हैं कि समय को गंवाने वाला सब कुछ खो देता है. अगर घर के सदस्य सुबह देर तक सोने, काम को टालने और अवसरों को नजरअंदाज करने की आदत रखें, तो सफलता धीरे-धीरे दूर होती जाती है. लेकिन जिस घर में समय की कद्र की जाती है, छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर बड़ी उपलब्धियों का कारण बनती हैं.

आय और खर्च का संतुलन

चाणक्य नीति में स्पष्ट कहा गया है कि आय से अधिक या बिना सोच समझे खर्च करने की आदत गरीबी को न्योता देती है. लेकिन जहां परिवार योजना बनाकर खर्च करता है. बचत और निवेश की समझ रखता हो तो वहां आर्थिक संकट आने पर भी घर संभला रहता है. सूझ-बूझ और धैर्य घर की आर्थिक नींव को मजबूत करते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: आपके पैसे और समय की बर्बादी का कारण बनते हैं ये 5 लोग, चाणक्य ने दी दूर रहने की चेतावनी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola