ePaper

इस रेसिपी से तैयार करें राधा बल्लवी, हर बाइट में मिलेगा बंगाली स्टाइल स्वाद

Updated at : 23 Feb 2026 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bengali Style Radha Ballavi Puri Easy Recipe In Hindi

बंगाली स्टाइल राधा बल्लवी पूरी रेसिपी (Image-Gemini)

Bengali Style Radha Ballavi Puri: ब्रेकफास्ट में कुछ अलग खाने का दिल कर रहा है तो एक बार बंगाली स्टाइल राधा बल्लवी पूरी का स्वाद चख कर देखिए. इसे खाते ही मजा आ जाएगा. आज आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Bengali Style Radha Ballavi Puri: हर दिन एक ही तरह का ब्रेकफास्ट किसी को भी बोर कर देता है. ऐसे में हमें कुछ नया और टेस्टी खाने का दिल करता है. आपके साथ भी अगर ऐसा है और ब्रेकफास्ट में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक नई रेसिपी लेकर आए हैं. जी हां आज हम आपको बंगाली स्टाइल राधा बल्लवी पूरी बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस पूरी की हर बाइट में आपको बंगाली स्टाइल स्वाद का आनंद मिलेगा. इस टेस्टी पूरी को आप बहुत कम समय में बनाकर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं. चलिए अब फटाफट इसकी रेसिपी आपको बताते हैं.

राधा बल्लवी पूरी बनाने की सामग्री

  • 1 कप आटा
  • 1 कप अरहर दाल
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून हींग
  • 1 टी स्पून सौंफ
  • 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
  • 1 टी स्पून काला जीरा
  • वेजिटेबल ऑयल
  • स्वादानुसार चीनी
  • स्वादानुसार नमक

राधा बल्लवी बनाने की विधि

  • राधा बल्लवी बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को साफ करके हींग और सौंफ का पाउडर मिलाकर पीस लें.
  • फिर आप एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गर्म कर लें.
  • अब इसमें काला जीरा, अदरक का पेस्ट और एक चुटकी नमक डालकर 10 सेकेंड भून लें.
  • फिर इसमें अरहर दाल का पेस्ट, चीनी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्की आंच पर पका लें.
  • इसमें मौजूद पानी जब सूख जाए, तो इसे आंच से उतार लें.
  • ध्यान से इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिक्सचर पैन के किनारों पर न चिपके.

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच

आटा गूंथने के लिए

  • अब आप एक कटोरी में आटा लेकर फिर उसमें नमक और चीनी डाल लें.
  • फिर इसमें एक कप हल्का गर्म पानी मिलाकर गूंथ लें और इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • इसके बाद आप आटे की गोल लोई बनाकर हथेलियों के बीच में हल्का दबाकर इसमें तैयार की गई भरावन की सामग्री भर दें.
  • इसे इसे बंद करके बेल लें.
  • अब आप एक पैन में तेल गर्म करके पूरी तल लें.
  • अब आप इस पूरी को मसाला आलू या फिर इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.    

यह भी पढ़ें: इस रेसिपी से ट्राई करें सुपर टेस्टी बिना ब्रेड वाली सैंडविच

यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्वाद में लाजवाब ये 5 स्नैक्स, जरूर करें टाई 

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola