ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच

चटनी सैंडविच रेसिपी (Image-Gemini)
Chutney Sandwich: बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं चटनी सैंडविच. मिनटों में बनने वाली यह टेस्टी रेसिपी घर में हर किसी को पसंद आएगा.
Chutney Sandwich: वीकेंड पर ब्रेकफास्ट में अक्सर मन करता है कि कुछ झटपट वाला डिश बनाया जाएगा. साथ ही बच्चों की पसंद का भी ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में चटनी सैंडविच बहुत अच्छा ऑप्शन है. इसका स्वाद बहुत ही मजेदार होता है. बच्चे को तो ये इतना पसंद आएगा कि वे एक बार नहीं बल्कि कई बार इसकी डिमांड करेंगे. एक बार आप इसे सुबह के नाश्ते में बनाकर देखें. इसे बनाना भी इतना आसान है कि यह मिनटों में तैयार हो जाता है. चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
चटनी सैंडविच बनाने की सामग्री
- तिल – 1 टीस्पून
- मूंगफली – 1 टेबलस्पून
- धनिया पत्ती कटी हुई – 1 कप
- अदरक – 1/2 इंच
- लहसुन की कलियां – 2
- हरी मिर्च – 3
- चीनी – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – 2 टीस्पून
- ब्रेड – 8 स्लाइस
- मक्खन
- खीरा
यह भी पढ़ें: Sabudana Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं साबूदाना इडली, जानें मिनटों में बनाने का सबसे आसान तरीका
चटनी सैंडविच बनाने की विधि
- चटनी सैंडविच बनाने के लिए पहले मूंगफली, तिल और सूखा नारियल को मिक्सी में अच्छी तरह पीस कर पाउडर बना लें.
- फिर इसमें धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नमक, चीनी और नींबू का रस मिला दे.
- अब इसका स्मूथ पेस्ट बना लें और ध्यान रहे कि इसमें बहुत ज्यादा पानी न मिलाएं.
- इस चटनी को आप एक बाउल में निकाल लें.
- अब आप ब्रेड स्लाइसेज लें और इनके किनारों को काटकर निकाल लें.
- अब इस ब्रेड पर आप चटनी फैलाएं.
- फिर मनचाहे शेप में ब्रेड को काटकर सर्व कर दें.
- इसके अंदर आप खीरा, प्याज और टमाटर की स्लाइसेज भी लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए फटाफट बना लें स्वाद में बेस्ट केला डोसा
यह भी पढ़ें: Simple Poori Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी फूली-फूली सिंपल पूरियां, नोट कर लें रेसिपी
यह भी पढ़ें: Cheese Noodle Paratha: सादे पराठे खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें स्वाद से भरपूर चीज नूडल पराठा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




