मुंह से नहीं जाएगा बंगाली पायेश का स्वाद, फटाफट नोट करें रेसिपी

Bengali Payesh Recipe: वैसे तो आपने कई सारी बंगाली मिठाइयों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या कभी पायेश को ट्राई किया है. इस स्वादिष्ट रेसिपी को आप जरूर खाकर देखें. एक बार खाने के बाद इसका स्वाद भूलना मुश्किल हो जाएगा.
Bengali Payesh Recipe: कई सारी ऐसी बंगाली मिठाइयां है जिसे लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं. इन्हीं में से एक है पायेश, जिसका स्वाद चखने के बाद बार-बार खाने का दिल करता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने वाले इसकी रेसिपी पूछने लगते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताते हैं. आप चाहें तो इसे किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं. घर आए मेहमानों को भी यह खूब पसंद आएगा. इस स्वादिष्ट पायेश को आप मिनटों में बना सकते हैं. अब इसकी रेसिपी बताते हैं.
बंगाली पायेश बनाने की सामग्री
- 1/2 कप बासमती चावल
- 2 लीटर दूध
- 4 टेबल स्पून चीनी
- 4 टेबल स्पून चावल
- 1 टेबल स्पून घी
- 2 हरी इलायची
गार्निशिंग के लिए
- किशमिश
- बादाम
- काजू
- गुलाब जल
यह भी पढ़ें: Restaurant Style Kheer: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर, स्वाद ऐसा कि हर दिन डिमांड करेंगे बच्चे
बंगाली पायेश बनाने की विधि
- पायेश बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर एक प्लेट में सूखने के लिए रख दें.
- फिर आप एक बड़े पैन में दूध गर्म करें.
- इस दूध को आप धीमी आंच पर 3 चौथाई रहने तक पकाएं.
- अब आप एक बड़ा चम्मच घी धूले हुए चावल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- इसके बाद चावल को दूध में डाल दें.
- चावल के थोड़े नरम होने के बाद आप इसमें घी डालें.
- अब आप दूध को तब तक पकाएं जब तक यह घटकर आधा न हो जाए.
- दूध के गाढ़ा होने के बाद इसमें किशमिश, बादाम, काजू और इलायची पाउडर डाल दें.
- अब गैस बंद करके इसमें गुलाब जल डाल दें.
- ठंडा होने के बाद आप इसे सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Paneer kheer Recipe: नहीं खाई होगी स्वाद में लाजवाब ऐसी पनीर की खीर, झटपट हो जाएगा तैयार
यह भी पढ़ें: Winter Special Til Ki Kheer: जाड़े में शरीर को गर्माहट से भर देगी तिल की खीर, नोट कर लें आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










