बड़ों से लेकर बच्चों तक सबको पसंद आएंगे ये चटपटे मसाला अंगूर 

Published by : Priya Gupta Updated At : 23 Feb 2026 8:44 AM

विज्ञापन

मसाला अंगूर (AI IMAGE)

Masala Grapes Recipe: घर पर रखे अंगूर अक्सर बच्चे या बड़े जल्दी नहीं खाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए मसाला अंगूर की ऐसी टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे एक बार ट्राई करने के बाद हर कोई अंगूर इसी तरह बनाकर खाना पसंद करेगा.

विज्ञापन

Masala Grapes Recipe: अक्सर हम स्नैक्स के समय तली-भुनी वाली चीजें खा लेते हैं, जो स्वाद में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन हमारे सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं. ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी, हल्का और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो अंगूर से बनी ये खास रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. अंगूर के साथ मसाले मिलाकर एक ऐसी स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है, जो खाने में मजेदार और हर समय के लिए परफेक्ट है. मसाला अंगूर आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. ये चटपटी रेसिपी बड़ों से लेकर बच्चों को भी खूब पसंद आएगी. 

मसाला अंगूर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरे अंगूर – 2 कप
  • काला नमक – आधा छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • शहद या पिसी चीनी – 1 छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • बारीक कटा हरा धनिया – सजाने के लिए (ऑप्शन)

मसाला अंगूर बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप अंगूर को अच्छे से पानी से धो लें. इसे साफ कपड़े से अच्छे से सूखा लें. अब एक बड़े कटोरी में अंगूर डालें. 
  • अब एक बड़ा और साफ मिक्सिंग बाउल लें. इसमें सारे सूखे अंगूर डाल दें. इसके बाद आप इसमें धीरे-धीरे सभी मसाले डालना शुरू करें. सबसे पहले काला नमक डालें, फिर भुना हुआ जीरा पाउडर, इसके बाद चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. अब इसमें नींबू का रस मिलाएं. 
  • अब एक चम्मच या साफ हाथों से हल्के से अंगूरों को मिक्स करें. ध्यान रखें कि अंगूर टूटें नहीं. मिक्स करने के बाद ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और फिर से हल्के हाथ से मिक्स करें. 
  • अब आप तैयार हुआ मसाला अंगूर सर्व करके खाएं और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Guava Chaat Recipe: फ्रूट लवर्स के लिए परफेक्ट है ये अमरूद चाट, जानिए बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola