घर पर झारखंडी स्टाइल में बनाएं स्वाद से भरपूर चावल का छिलका

Updated:
विज्ञापन
घर पर झारखंडी स्टाइल में बनाएं स्वाद से भरपूर चावल का छिलका

Jharkhand Style Chawal Ka Chilka: चीला तो आपने कई तरह का खाया होगा, इसलिए आज आपको इस आर्टिकल की मदद से झारखंड स्टाइल चावल का छिलका बनाने का तरीका बताएंगे. जिसे आपको घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए.

विज्ञापन

Jharkhand Style Chawal Ka Chilka: नाश्ते या डिनर के समय समझ नहीं आता ऐसा क्या बनाया जाए, जो सबको पसंद आए और वो इसे मन से भी खाए. ऐसे में आप चावल का छिलका तैयार कर सकते हैं. इस छिलका की रेसिपी को बनाना आसान है बनाने में जो सामग्री लगती है वो आपके घर के किचन में जरूर होगी. इस रेसिपी को झारखंड स्टाइल में बनाया जाता हैं जो आपके नाश्ते या डिनर को एकदम मजेदार बना देगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में चावल का छिलका बनाने की रेसिपी. 

चावल का छिलका बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • अरवा चावल –  1 कप 
  • उड़द दाल या चना दाल – आधा कप 
  • हरी मिर्च – 2 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • हल्दी – थोड़ा सा (ऑप्शन)

चावल का छिलका बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप चावल और दाल को रातभर पानी में भिगो दें, जब चावल और दाल अच्छे से फुल जाए तब आप इसे 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें. अब इसे अलग रखें. 
  • आप एक मिक्सर जार लें. इसमें भिगोया हुआ चावल-दाल, हरी मिर्च और जरूरत अनुसार पानी डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें. ध्यान रखें, चावल दाल का पेस्ट बिल्कुल महीन होना चाहिए. 
  • अब आप इसे एक बड़े कटोरी में निकाल लें. इसके बाद स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब आप तवा गर्म करें. तवा गर्म हो जाने के बाद आप इसमें चम्मच की मदद से हल्का तेल लगाएं. फिर बड़े चम्मच या कलछु से चावल दाल का पेस्ट लेकर तवे में पतले गोल आकार में फैलाएं. जब एक तरफ से ये पक जाए तब आप इसे दूसरी तरफ से भी थोड़ा तेल डालकर अच्छे से सेंके. 
  • अब तैयार हुए छिलके को आप एक प्लेट में निकालकर अपनी मनपसंद सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: लिट्टी-चोखा के बाद अब ट्राई करें बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी

यह भी पढ़ें: देसी मसालों से भरपूर झारखंड स्टाइल कड़कनाथ चिकन, मिलेगा लाजवाब स्वाद

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola