Chana Koliwada Recipe: शाम में चाय के साथ चाहिए कुछ स्पेशल? बनाएं झटपट चना कोलीवाड़ा

chana koliwada recipe (ai image)
Chana Koliwada Recipe: घर के हर लोग शाम में कुछ चटपटा और मसालेदार खाना पसंद करते हैं, ऐसे में आप उनके लिए स्नैक्स के रूप में चना कोलीवाड़ा बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में इसे बनाने के बारे में.
Chana Koliwada Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन कर रहा है, तो चना कोलीवाड़ा आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. चना कोलीवाड़ा एक महाराष्ट्रीयन डिश है, जो खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही ये जल्दी बन भी जाता है. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े सभी खा सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस लेख में चना कोलीवाड़ा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
चना कोलीवाड़ा बनाने के लिए सामग्री
- काबुली चना (सफेद चना) – 1 कप (भिगोया हुआ)
- बेसन – 3 चम्मच
- चावल का आटा – 2 चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- हरा धनिया (कटा हुआ) – 2 कलियां
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें: Upma Recipe: रोटी खा खाकर हो गए हैं बोर, तो मिनटों में तैयार करें टेस्टी उपमा, ये है आसान विधि
यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन
चना कोलीवाड़ा बनाने की विधि
- सबसे पहले रात भर भिगोए हुए सफेद चनों को कुकर में नमक डालकर उबाल लें.
- अब एक बड़े बाउल में उबले हुए चनों को डालें, फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, अमचूर, हल्दी, और नमक मिलाएं.
- अब इसमें बेसन और चावल का आटा डालें. इसके बाद अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं, जिससे चने पर मसाले अच्छी तरह चिपक जाए.
- इसके बाद अब गैस में एक कड़ाही तेल गरम करें, फिर इसमें
- चने को एक-एक करके सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें.
- चना जब अच्छे से फ्राई हो जाए, तो इसे टिशू पेपर में निकाल लें.
- अब गरमा गरम चना कोलीवाड़ा को हरे धनिए की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसें.
- आप इसमें ऊपर से चाट मसाला और नींबू का रस छिड़कर खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Parwal Ki Mithai: गुलाब जामुन-रसगुल्ले को छोड़िए, खाइए परवल की अनोखी मिठाई, जानें विधि
यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










