Career Tips: ऑफिस में नहीं लग रहा मन? इस तरह काम करने के लिए खुद को रखें मोटिवेटेड

Updated:
विज्ञापन
how to keep yourself motivated at work

how to keep yourself motivated at work

Career Tips: अगर आप भी ऑफिस जाते हैं लेकिन आपका मन काम करने में नहीं लग रहा है तो ऐसे में इस आर्टिकल में बताये तरीकों को अपनाकर खुद को मोटिवेटेड रख सकते हैं.

विज्ञापन

Career Tips: कई ऐसे प्रोफेशनल्स होते हैं जिन्हें ऑफिस जाकर काम करने में मन नहीं लगता है. अक्सर ऐसा होने के पीछे कई बड़े और विभिन्न कारण हो सकते हैं. कई बार लोगों को उनका काम पसंद नहीं आता तो कई बार अपने साथ काम करने वाले लोग. जब ऐसा होता है तो इससे हमारा मन काम में भी नहीं लग पाता है और न ही हम अपने काम को सही तरीके से एंजॉय कर पाते हैं. लेकिन, अगर आप अपने काम में तरक्की पाना चाहते हैं तो ऐसे में यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने काम को सही तरीके से करें और साथ ही ऑफिस में खुद को मोटिवेटेड रखें. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो ऑफिस तो जाते हैं लेकिन काम करने के लिए खुद को मोटीवेट नहीं कर पा रहे हैं. आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप खुद को ऑफिस में मोटिवेटेड रख सकते हैं.

गोल्स सेट करें

Set goals

अगर आप एक प्रोफेशनल हैं तो ऐसे में आपके दिमाग में आपके सभी गोल्स पहले से एकदम साफ होने चाहिए. अगर आप खुद को मोटिवेटेड रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपके दिमाग में यह बात बिलकुल क्लियर होनी चाहिए कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं. एक लक्ष्य स्थापित करके आप खुद को काम करने के लिए मोटिवेटेड रख सकते हैं.

Also Read: Pearl: कैसे करें असली और नकली मोती की पहचान, ये है आसान तरीका

Also Read: Cleaning Tips: घर से कॉकरोच भगाने के लिए इन चीजों से लगाएं पोछा

ब्रेक लें

Taking a break

कई प्रोफेशनल्स इस बात को भूल जाते हैं कि काम के बीच ब्रेक लेना कितना ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप एक लगातार बिना रुके काम करते रहते हैं तो ऐसे में आपके दिमाग को आराम करने का मौका नहीं मिलता है. वहीं, जब आप काम के बीच में ब्रेक लेते हैं तो आपके दिमाग को फ्रेश महसूस करने में मदद मिलती है और खोयी हुई एनर्जी भी वापस आजाती है. जब आप काम के बीच में ब्रेक लेते हैं तो ऐसे में आपकी प्रोडक्टिविटी भी बेहतर हो जाती है.

एक भरोसेमंद कलीग की तलाश करें

Talk to a colleague

अगर आप ऑफिस में काम करने के लिए खुद को मोटिवेटेड रखना चाहते हैं तो ऐसे मे आपको ऑफिस में एक ऐसे इंसान की तलाश करनी चाहिए जो आपको चीजों को लेकर मोटिवेट करता रहे और इसके साथ ही सही और गलत के बीच फर्क भी समझा सके. अगर आप अपने काम में तरक्की करने के साथ ही मोटिवेटेड रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक ऐसे पार्टनर की तलाश करनी चाहिए जो आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहे.

Also Read: ऑफिस में कैसे करें पीठ पर छुरा घोंपने वाले की पहचान? जानें मजेदार ट्रिक्स

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola