Career Guide: इंटरव्यू में नहीं मिल रही सफलता? अपनाएं ये तरीके

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Career Guide: आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिनका पालन करने से आपको अगले इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

Career Guide: नौकरी पाने की प्रक्रिया में इंटरव्यू एक काफी अहम प्रोसेस है. बिना इंटरव्यू क्रैक किये एक अच्छा जॉब पाना काफी कठिन हो जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि कई कोशिशों के बाद भी हम इंटरव्यू क्रैक नहीं कर पाते हैं. बार-बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है. जब ऐसा होता है तो हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम की साबित होने वाली है जो चाहते हैं उन्हें उनके अगले इंटरव्यू में सफलता मिले और रिजेक्शन का सामना न करना पड़े. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने अगले इंटरव्यू के दौरान जरूर फॉलो करना चाहिए. चलिए इन टिप्स के टिप्स के बारे में जानते हैं.

पिछली गलतियों से सीख लें

अगर आप किसी भी इंटरव्यू में असफल होते हैं तो इससे आपको निराश होने की जरुरत नहीं है. बल्कि, इससे आपको कुछ सीखने की कोशिश करनी चाहिए. इस बात का पता लगाएं कि आखिर गलती हुई कहां है. अगली बार आप इस गलती को कैसे सुधार सकते हैं. अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और काउंसलर से बात करें और गाइडेंस की डिमांड करें.

Also Read: Summer Vacation: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ाएं अपने बच्चों की रचनात्मकता, बच्चों को लेकर जाएं कहीं घूमने

Also Read: Diet For Lose Belly Fat: पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनी डायट में इन चीजों को करें शामिल

Also Read: Morning Habits For Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल से निजात पाना चाहते हैं, एक महीने तक सुबह में करें ये काम

तैयारी पर फोकस करें

इंटरव्यू से पहले अच्छी तरह से तैयारी कर लें. उस कंपनी और पोस्ट के बारे में अच्छी तरह से जानकारी इकठ्ठा कर लें. उन सवालों की एक लिस्ट तैयार कर लें जिन्हें इंटरव्यू के दौरान पूछा जा सकता है. इन सवालों का जवाब पहले ही तैयार कर लें.

पॉजिटिव थिंकिंग रखें

हमेशा पॉजिटिव थिंकिंग रखें. नेगेटिव थॉट्स से बचें. यह बात हमेशा याद रखें कि जीवन में हर किसी को कभी न कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ता ही है. भरोसा रखें कि आपको जीवन में आगे चलकर सफलता जरूर मिलेगी.

Also Read: Career: आधे एंप्लॉइज को सैलरी पसंद, पर अपना काम नहीं

पेशेंस रखें

जॉब लगने में समय लग सकता है. ऐसे में आपको निराश होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है और न ही हार मानने की. पेशेंस रखें और हमेशा बेहतर बनने की कोशिश करें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola