Broccoli Tikki Recipe: स्नैक्स में बनाएं ब्रोकली टिक्की, स्वाद इतना लाजवाब कि बच्चे मांगेंगे बार-बार

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Broccoli Tikki Recipe (AI Image)

Broccoli Tikki Recipe: आप भी ब्रोकली से कुछ टेस्टी डिश बनाना चाह रहे हैं जो बच्चों को भी पसंद आए तो आप ब्रोकली टिक्की बना सकते हैं. ब्रोकली टिक्की को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Broccoli Tikki Recipe: बच्चे अक्सर अलग-अलग तरह के स्नैक्स बनाने को बोलते हैं. कई बार समझ नहीं आता है कि बच्चों के लिए क्या खास बनाया जाए? अगर आप भी इस बात से परेशान रहते हैं तो स्नैक्स में ब्रोकली टिक्की बना सकते हैं. बच्चे अक्सर सब्जियां खाने में नखरे करते हैं, खासकर ब्रोकली जैसी सब्जी. ऐसे में ब्रोकली टिक्की एक अच्छा ऑप्शन है. ब्रोकली टिक्की का स्वाद बेहतरीन होता है और इसे बड़े-बच्चे सभी खुशी-खुशी खाएंगे. आइए जानते हैं ब्रोकली टिक्की बनाने की रेसिपी. 

ब्रोकली टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रोकली- 1
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • आलू- 2 (उबले हुए)
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- गरम मसाला
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)

ब्रोकली टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • ब्रोकली टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्रोकली को पानी में उबाल लें और ठंडा करके दरदरा पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें.
  • अब आप इसमें हरी मिर्च, प्याज और धनिया पत्ती को बारीक काट कर डाल दें. इसके बाद आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला डाल दें. 
  • फिर आप बेसन और चावल का आटा को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें. इसके बाद आप मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बनाएं और उन्हें हल्का सा दबाकर चिपटा कर लें. 
  • अब आप पैन या तवा में थोड़ा तेल डाल दें. तेल जब गर्म हो जाए तब आप इसमें टिक्की को डाल दें और इसे दोनों तरफ से पका लें. एक बार में 3-4 टिक्की को पका लें. तैयार टिक्की को आप अपनी पसंदीदा चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Murmura Tikki: मुरमुरा से बनाएं टेस्टी टिक्की, चटनी के साथ करें सर्व, जानें बनाने की विधि

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola