Broccoli Chilla: ठंड के दिनों में ब्रेकफास्ट में ब्रोकली से बनाएं ये स्वादिष्ट चीला

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 15 Jan 2026 7:40 AM

विज्ञापन

ब्रोकली चीला (AI Image)

Broccoli Chilla: अगर आप भी नाश्ते में झटपट से तैयार करना चाहते हैं टेस्टी नाश्ता तो ब्रोकली चीला एक अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इसे बनाने की विधि.

विज्ञापन

Broccoli Chilla: ठंड के मौसम में सुबह रजाई छोड़ने का मन नहीं करता है. लेकिन काम पर जाने या कॉलेज के लिए समय पर उठना तो पड़ता ही है. सर्दियों की ठंडी सुबह में उठकर नाश्ता या टिफिन तैयार करना मुश्किल भरा काम लगता है. ऐसे में अगर कुछ ऐसी रेसिपी मिल जाए जो कम समय में बन जाए और टेस्टी भी हो तो सुबह की भागदौड़ काफी आसान हो सकती है. अगर आप भी सर्दियों में झटपट नाश्ता बनाना चाहते हैं तो ब्रोकली चीला को ट्राई कर सकते हैं. 

ब्रोकली चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रोकली- 1 कप (बारीक कटी या कद्दूकस की हुई)
  • बेसन- 1 कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
  • लहसुन- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार(घोल बनाने के लिए)
  • तेल- जरूरत के अनुसार

ब्रोकली चीला को कैसे तैयार करें?

  • ब्रोकली चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्रोकली को अच्छे से धोकर बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें. अब आप एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा को डाल दें. इसमें आप ब्रोकली को भी डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक या बारीक कटा हुआ लहसुन को डाल दें.
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर को तैयार कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. अब तवा को गर्म करें और हल्का सा तेल लगा लें.
  • तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालकर गोल आकार में फैला लें. जब ये एक तरफ से पक जाए तब आप एक चम्मच तेल डाल दें और दूसरे तरफ पलटकर पका लें. जब ये दोनों तरफ से पक जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम सर्व करें. इसी तरह से आप सारे चीला को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe Ideas for Breakfast: साबूदाना से दें नाश्ते का नया ट्विस्ट, ट्राई करें ये ब्रेकफास्ट रेसिपी आइडियाज

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola