Brinjal Plant Gardening Tips: अब बाजार से नहीं घर में पाएं ताजे बैंगन, इन टिप्स से गमले में उगाएं
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Jul 2025 6:35 PM
brinjal plant gardening (AI generated image)
Brinjal Plant Gardening Tips: अगर आप भी गार्डेनिंग करते हैं या शौक रखते हैं तो आप आसानी से कुछ सब्जियों को गमले में उगा सकते हैं बस जरूरत है सही देखभाल करने की. इस आर्टिकल में जानते हैं बैंगन को उगाने के टिप्स.
Brinjal Plant Gardening Tips: हरी सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती हैं पर घर पर उगाई गई सब्जी की बात ही अलग है. अगर आप भी गार्डेनिंग करते हैं या शौक रखते हैं तो आप आसानी से कुछ सब्जियों को गमले में उगा सकते हैं बस जरूरत है सही देखभाल करने की. बैंगन एक ऐसी सब्जी जिसका सेवन लोग बड़े चाव से करते हैं. यह ऐसी सब्जी है जो लगभग पूरे साल मिल जाती है. इससे कई तरह की डिश बनाई जाती है जैसे बैंगन की सब्जी, बैगन भरता, दही बैंगन. आप घर पर आसानी से ताजे बैंगन से बनी रेसिपी का मजा ले सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं गमले में बैंगन उगाने का तरीका.
मिट्टी को करें तैयार
बैंगन के पौधे को लगाने के लिए सबसे पहले को मिट्टी को तैयार करना जरूरी है. आप मिट्टी में रेत और गोबर की खाद को मिलाएं और मिट्टी को तैयार कर लें.
यह भी पढ़ें: Sem Plant Gardening Tips: घर बैठे लें ताजी सब्जी का मजा, आसानी से उगाएं सेम का पौधा
गमले में लगाएं
आप बैंगन के पौधे को लगाने के लिए बीज का इस्तेमाल करें. आप अच्छी क्वालिटी के बीज को बीज भंडार से खरीद कर लाएं. सबसे पहले मिट्टी में बीज को थोड़ी दूरी पर डालें और इसके ऊपर हल्की मिट्टी को ढक दें. इसके ऊपर हल्का सा पानी का छिड़काव करें. गमले को तेज धूप में नहीं रखें. पानी को नियमित डालें. लेकिन ज्यादा पानी डालने की गलती न करें. कुछ दिनों के बाद अंकुरित बीजों से पौधे निकल आएंगे. पौधे जब बड़े हो जाए तब आप इन्हें दूसरे गमले में लगा सकते हैं. गमले में मिट्टी डालें और पौधे को लगाएं. इसमें पानी को डालें. बैंगन के पौधे के लिए थोड़े बड़े गमले का इस्तेमाल करें. गमले के छेद से पानी सही तरह से निकल पाए इसे देख लें नहीं तो पौधा सड़ सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
पौधे की सही से ग्रोथ हो सके इसके लिए आप कुछ हफ्तों के बाद खाद का इस्तेमाल करें. नियमित तौर पर इसमें पानी डालें और धूप में रखें. बीच बीच में आप मिट्टी की गुड़ाई करें और सूखे पत्ते को हटा दें.
यह भी पढ़ें: Marigold Plant Gardening Tips: बगीचे में भरें रंग और खुशबू, आसानी से लगाएं गेंदे का पौधा
यह भी पढ़ें: Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










